बालक को सांप ने काटा, इलाज के बाद स्थिति में सुधार

नवादा नारदीगंज प्रखंड क्षेत्र के ओड़ो गांव में गुरुवार की सुबह एक बालक को जहरीले सांप न काट लिया। जख्मी अवस्था में बालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल नवादा में दाखिल कराया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 12:05 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 12:05 AM (IST)
बालक को सांप ने काटा, इलाज के बाद स्थिति में सुधार
बालक को सांप ने काटा, इलाज के बाद स्थिति में सुधार

नवादा : नारदीगंज प्रखंड क्षेत्र के ओड़ो गांव में गुरुवार की सुबह एक बालक को जहरीले सांप न काट लिया। जख्मी अवस्था में बालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल नवादा में दाखिल कराया गया। जहां इलाज के बाद बालक की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।

बताया जाता है कि बालदेव कुशवाहा का सात वर्षीय पुत्र राहुल कुमार को सर्प डंक मार कर जख्मी कर दिया। सर्पदंश होते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। पीड़ित के पिता बालदेव कुशवाहा मूलत: उतरप्रदेश राज्य के रहने वाले हैं। फिलहाल ओड़ो गांव में गोरेलाल साव के घर में सपरिवार किरायेदार के रूप में रहते हैं, और राजमिस्त्री का कार्य करके परिवार का भरण पोषण करते हैं। बताया गया कि सभी लोग अपने घर के बाहर दरबाजे पर बैठे हुए थे। बालक भी उसी जगह पर खेल रहा था। तभी गेहूंमन सांप छत से नीचे उसी जगह पर गिर पड़ा और उस बालक को काट लिया। जिससे बच्चा रोने-चिल्लाने लगा। उसके बाद घर के नजदीक रहे नाली की ओर सांप चला गया। बालक को सांप काटते उसके स्वजन व अन्य लोगों ने देखा। घटना की खबर मिलते ही पप्पु साव, बजरंगी प्रसाद, सुदामा पासवान, प्रशांत तिवारी समेत अन्य लोग दौड़ पडे और सांप को अधमरा कर बाल्टी के अंदर ढक दिया। उसके बाद स्वजनों ने तत्काल उस बालक को सदर अस्पताल नवादा में इलाज के लिए दाखिल कराया। घटना की खबर मिलते ही समाजिक कार्यकर्ता सह पूर्व मुखिया अरविन्द मिश्र ने सदर अस्पताल पहुंचे और पीड़ित बालक व उसके परिजन से मिलकर इलाज में मदद किय। वहां कार्यरत चिकित्सक ने इलाज के बाद उसके परिजनों से कहा कि स्थिति में सुधार हो रहा है। अब वह खतरे से बाहर है।

chat bot
आपका साथी