प्रशासन की सख्ती से बाजार में पसर रहा सन्नाटा

नवादा कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार पर ब्रेक के लिए राज्य सरकार द्वारा 15 मई तक लगाया गया पूर्ण लॉकडाउन का अनुपालन के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन लगातार प्रयास रत है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 11:44 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 11:44 PM (IST)
प्रशासन की सख्ती से बाजार में पसर रहा सन्नाटा
प्रशासन की सख्ती से बाजार में पसर रहा सन्नाटा

नवादा : कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार पर ब्रेक के लिए राज्य सरकार द्वारा 15 मई तक लगाया गया पूर्ण लॉकडाउन का अनुपालन के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन लगातार प्रयास रत है। लॉक डाउन के तीसरे दिन बीडीओ राजमिति पासवान, सीओ रजनी कुमारी एवं थानाध्यक्ष सरफराज इमाम सुबह 7 बजे से लगातार क्षेत्र में घूम कर लोगों को लॉकडाउन का पालन कराने में जुटे हैं। सड़क पर चल रहे वाहनों से रोक कर उससे पूछ ताछ की जा रही है। बेवजह घुमने वालों के वाहन को जब्त किया जा रहा है। घर से बाहर बेवजह घुमने वाले व्यक्तियों की भी क्लास लगाई जा रही है। पुलिस प्रशासन की सख्ती के कारण ही लोग लॉकडाउन का पालन करते नजर आ रहे हैं। पुलिस अगर सख्ती नहीं दिखाए तो लोग लापरवाही करने से बाज नहीं आते हैं। अभी भी चोरी छुपे दुकानें खुल रही है, जिसका कारण लग्न का दिन भी देखा जा रहा है। शादी विवाह में देने के लिए कपड़ा, बर्तन, सिगर की सख्त आवश्यकता होती है। नजदीकी नाते रिश्तेदारों के घर शादी हो तो किसी प्रकार से न्योता निभाना जरूरी होता है। जिनके नाता रिश्तेदार में शादी है वे लोग किसी प्रकार से कपड़ा बर्तन, सिगर की जुगाड़ में लग जाते हैं। इसलिए दुकानदारों को भी चोरी छुपे दुकान खोलना मजबूरी हो जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस तरह कुछ आवश्यक दुकानों को खोलने की अनुमति के साथ समय सीमा तय की गई है। उसी तरह कपड़ा, बर्तन, श्रृंगार की दुकानों को भी घंटे दो घंटे की अनुमति होनी चाहिए थी। आपको बता दें कि बीडीओ, सीओ लगातार बाजारों में घूम कर लोगों से कोरोना काल में अपने अपने घरों में रहने की अपील कर रहे हैं। कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लेने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए सड़क पर उतरे अधिकारी : लॉकडाउन के तीसरे दिन स्थानीय प्रशासन ने लॉकडाउन नियमों का पालन कराने के लिए कमर कस लिया है। 11 बजे के बाद स्थानीय प्रशासन अंचलाधिकारी नितेश कुमार के नेतृत्व में उमस भरी गर्मी को नजर अंदाज करते हुए सड़क पर निकल आए हैं। अंचलाधिकारी के अलावा प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. मृत्युजंय कुमार एवं थानाध्यक्ष राजीव कुमार पटेल अपने सह कर्मी तथा पुलिस बल के जवानों के साथ विश्व शांति चौक पर नियमों के पालन को लेकर डटे हुए हैं। बेवजह आने वालों लोगों से पूछताछ की जा रही है। प्रशासन उन्हें कोरोना चेन को तोड़ने में अपने घरों में ही रहने का सलाह दे रहे हैं। स्थानीय प्रशासन के तीन दिनों के परिश्रम का फलाफल रहा कि लॉकडाउन के तीसरे दिन एक भी लोग नजर नहीं आए। 11 बजते ही सारा दुकानदार अपनी-अपनी दुकान को बंद कर अपने-अपने घरों की ओर मुंह किया। स्थानीय प्रशासन लगातार नगर परिषद क्षेत्र में घुम-घूमकर लोगों को घर रहने की सीख दे रहे हैं। हालांकि बीच बाजार में एक-दो दुकानदार अपनी हरकतों से बाज नहीं आया रहा है। वे अपनी दुकान का शटर गिरा दुकान के आगे बैठा रहता है। जब कोई ग्राहक आता है तो उसे शटर उठाकर सामान दे शटर गिरा देता है। प्रशासन का ध्यान ऐसे दुकानदारों पर है, जो लॉक डाउन नियमों का पालन नहीं कर रहा है।

लॉकडाउन से बाजारों में छायी विरानगी : कोरोना वायरस से बचाव को लेकर लॉकडाउन शुक्रवार को प्रखंड अकबरपुर फतेहपुर नेमदारगंज बाजार की स्थिति का जायजा लिया गया। मौके पर प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष महेश चौधरी, एसआइ शैलेंद्र सिह ने पुलिसबल के साथ बाजार के स्थिति का अवलोकन किया। लॉकडाउन के कारण 11 बजे के बाद बाजार में विरागनी छाई रही। लॉकडाउन का असर लोगों पर पड़ना शुरू हो गया। बाजार में भी सन्नाटा पसरा रहा। लोग अपने घर में ही रहने में भलाई समझने लगे हैं, तभी तो अधिकांश दुकानें बंद रही। इस दौरान अधिकारियो ने लॉकडाउन का पालन करने की अपील की। कहा कि कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है, इसलिए सजग व सतर्क रहना आवश्यक है,क्योंकि तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस का चेन को तोड़ा जा सके। लोगों से जहां शारीरिक दूरी का पालन करने व मास्क का उपयोग कर बाजार में कामकाज करने की नसीहत भी दिया जा रहा है। निर्धारित अवधि तक दुकानें को खोलकर रखने की अपील किया गया। प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष महेश चौधरी ने बताया कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए थाना के समीप वाहन व मास्क चेकिग अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बेवजह बाजार आने वाले व बिना मास्क के चलने वाले लोगों पर आपदा के तहत विधि सम्मत कार्रवाई होगी।

chat bot
आपका साथी