रसोई गैस की किल्लत की जांच करने पहुंचे अनुमंडल पदाधिकारी

शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी अन्नू कुमार पकरीबरावां पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Oct 2019 12:21 AM (IST) Updated:Sat, 19 Oct 2019 06:17 AM (IST)
रसोई गैस की किल्लत की जांच करने पहुंचे अनुमंडल पदाधिकारी
रसोई गैस की किल्लत की जांच करने पहुंचे अनुमंडल पदाधिकारी

शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी अन्नू कुमार पकरीबरावां पहुंचे। उन्होंने रसोई गैस की किल्लत की जांच की। वे भारत गैस एजेंसी के गोदाम पर पहुंचकर वहां मौजूद उपभोक्ताओं से बात कर समस्या को जाना तथा गैस एजेंसी के संचालक को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कंपनी के अधिकारियों से बात कर सिलेंडर की आपूर्ति बढ़ाने का निर्देश दिया। बता दें कि कई माह से उपभोक्ताओं को गैस लेने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ता सिलेंडर के लिए कई दिनों तक पड़ाव डाले रहते थे। गैस गोदाम के समीप खाना से लेकर मछरदानी तक का इंतजाम कर पहुंचते थे। तब जाकर उनको गैस मिल पाता था। अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया की कंपनी से तीन गाड़ी सिलेंडर अतिरिक्त मंगाए गए हैं। एजेंसी के संचालक को निर्देश दिया गया है कि शनिवार से उपभोक्ता को किसी प्रकार की परेशान न हो और डोर टू डोर गैस का वितरण करें। इधर जिला प्रशासन की इस पहल का उपभोक्ताओं ने स्वागत किया है।

-------

इनसेट

मौत के बाद जगा प्रशासन

-प्रशासनिक अधिकारी तब हरकत में आए जब एक युवक की जान चली गई। उल्लेखनीय है कि गुरुवार की शाम बाइक से सिलेंडर लाने गैस गोदाम जा रहे सतेंद्र मिस्त्री को एक ट्रक ने धक्का मार दिया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। मृतक कई दिनों से गैस सिलेंडर के लिए एजेंसी से लेकर गोदाम का चक्कर लगा रहा था।

-------

कई प्रखंडों में है समस्या

-रसोई गैस की किल्लत सिर्फ पकरीबरावां प्रखंड तक ही सिमित नहीं है। वारिसलीगंज, रजौली आदि प्रखंडों में भी उपभोक्ताओं की नाराजगी सामने आ चुकी है। सड़क जाम तक हो चुका है। कंपनी के स्तर से ही कम सिलेंडर की आपूर्ति होना कारण बताया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी