विकास के भागीरथ नरेंद्र मोदी का साथ दें, नीतीश कुमार की सरकार बनाएं : नित्यानंद

हिसुआ विधानसभा में नित्यानंद राय व मुकेश सहनी की जनसभा आयोजित फोटो-09 संसू अकबरपुर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 06:24 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 06:24 PM (IST)
विकास के भागीरथ नरेंद्र मोदी का साथ दें, नीतीश कुमार की सरकार बनाएं : नित्यानंद
विकास के भागीरथ नरेंद्र मोदी का साथ दें, नीतीश कुमार की सरकार बनाएं : नित्यानंद

हिसुआ विधानसभा में नित्यानंद राय व मुकेश सहनी की जनसभा आयोजित फोटो-09 संसू, अकबरपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकास के भागीरथ हैं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विकास पुरूष। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हुआ है, देश की सीमा भी सुरक्षित है। आंतरिक सुरक्षा को भी कोई खतरा नहीं है। बिहार के लोग विकास के भागीरथ नरेंद्र मोदी का साथ दें और विकास पुरुष नीतीश कुमार की सरकार बनाएं। उक्त बातें केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने गुरुवार को हिसुआ विधानसभा के अकबरपुर प्रखंड के नेमदारगंज में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। हिसुआ से पार्टी प्रत्याशी अनिल सिंह के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए श्रीराय ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में विकास के बहुत काम हुए हैं। तीन तलाक समाप्त हुआ, सीएए कानून लागू हुआ, पड़ोसी देशों में मां बहने असुरक्षित थी उन्हें नागरिकता दी गई, राम मंदिर भी बना, कश्मीर से धारा 370 हटा, वन नेशन वन राशन कार्ड देना है। कश्मीर की चर्चा करते हुए कहा कि वहां आतंकियों को मिट्टी में मिलाया जा रहा है। हाल ही में 5 आतंकी मारे गए। कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि आजादी के पहले ही कांग्रेस ने देश को बांट दिया। राजद को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जेपी-लोहिया को धोखा दिया। लोहिया के शिष्य ने कांग्रेस से हाथ मिलाया। कांग्रेस को अपने परिवार की ही चिता है। देश परिवार से नहीं चलता, विकास और वैभव की पूजा होगी। यदुवंशियों को महाभारत का एक प्रसंग सुनाते हुए कहा कि श्रीकृष्ण ने अधर्म का साथ नहीं दिया था। इसे कोई मिटा नहीं सकता है।

विपक्ष के नौकरी-रोजगार के वायदे पर हमला करते हुए कहा कि रोजगार की बात करने वाले 15 साल में क्या दिया। जिस मुठ्ठी भर लोगों को नौकरी दिया उससे बोरा भर ठगा। उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार आएगी तो रोजगार में बढ़ोत्तरी की जाएगी। जीविका को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि काम रोजगार नीतीश की सरकार ही दे पाएगी। उन्होंने देश की अस्मिता को महाराणा प्रताप, शिवाजी, कैप्टन हामिद, अशफाक उल्ला खान, चाणक्य, चंद्रगुप्त से जोड़कर देखने को कहा। इसके लिए जरूरी है कि 28 अक्टूबर को एक-एक वोट सभी भाजपा प्रत्याशी अनिल सिंह को देकर विजयी बनाएं।

वीआइपी प्रमुख मुकेश सहनी भी अपने संबोधन में महागठबंधन पर हमलावर दिखे। कहा कि आप सबको पता होगा अतिपिछड़ा मल्लाह के बेटे को महागठबंधन ने पीठ में छुरा घोंपा। भाजपा नेतृत्व ने मलहम लगाया। 11 सीट और 1 एमएलसी सीट दिया। 11सीट में हमने सभी जाति को जगह दिया। एमएलसी की सीट नोनिया-चौहान को दिया जाएगा। सभी वीआइपी के कार्यकर्ता भाजपा के लिए वोट मांगे। अनिल जी को जिताएं, इन्हें मंत्री बनाएंगे।

हमारे पूर्वजों ने सभी का नैया पार लगाया, इसबार भी एनडीए का नैया पार होगा। अभी नीतीश जी के नेतृत्व में सरकार बनाएं। नीतीश जी ने 7 लाख नौकरियां दी है।

भाजपा नेता अनिल मेहता ने कहा कि हिसुआ से भाजपा प्रत्याशी की जीत तय है। जिले की सभी पांच सीटें एनडीए जीतेगी। सभा को प्रत्याशी ने भी संबोधित किया। सभा का संचालन भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना ने किया।

chat bot
आपका साथी