बिच्छू ने ली महिला की जान

नवादा पकरीबरावां थाना क्षेत्र उकौडा पंचायत अंतर्गत गंगटी गांव में जहरीले बिच्छू काटने से बबिता देवी नामक एक महिला की मौत हो गई। घटना गुरुवार का हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 12:06 AM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 12:06 AM (IST)
बिच्छू ने ली महिला की जान
बिच्छू ने ली महिला की जान

नवादा : पकरीबरावां थाना क्षेत्र उकौडा पंचायत अंतर्गत गंगटी गांव में जहरीले बिच्छू काटने से बबिता देवी नामक एक महिला की मौत हो गई। घटना गुरुवार का हुई। महिला गांव के पश्चिम बधार में मवेशियों के लिए घास काट रही थी तभी जहरीली बिच्छू ने डंक मार दिया। महिला की हालात खराब होने लगी, तब साथ में रही एक अन्य महिला ने उसके परिवार वालों को सूचना दी। महिला को इलाज के लिए तत्काल ग्रामीण चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को रेफर कर दिया गया। परिजनों ने महिला को कौआकोल थाना क्षेत्र अंतर्गत सितुआ मोड़ स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां जिदगी-मौत से जूझती महिला ने आखिरकार दम तोड़ दी। महिला गंगटी गांव के नन्दलाल यादव की 35 वर्षीया पत्नी बबीता देवी थी। इधर, महिला की मौत की खबर जैसे ही घर पहुंची, घर-परिवार में कोहराम मच गया। महिला को चार बच्चे हैं। जिसमें तीन लड़का और एक लड़की शामिल है। बड़ी बेटी अनीशा कुमारी 10 वर्ष की और उससे छोटी अनुष्का कुमारी आठ वर्ष की और बेटा चार साल की अंशु एवं एक बेटी छ: माह की है जो अभी मां की गोद में ही थी।

-----------------

ई रिक्शा चला कर करता है परिवार का भरण पोषण

- ग्रामीणों ने बताया कि मृतक महिला के पति नन्दलाल यादव ई रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। पत्नी घर का काम काज संभालने से लेकर बच्चों की देखभाल करने में कोई कसर नहीं छोड़ती थी। महिला की मौत के बाद बच्चों का लालन-पालन का जिम्मा पिता पर ही आ गया है।

-----------------

पीड़ित परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे कांग्रेसी नेता

शुक्रवार की सुबह कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सतीश कुमार उर्फ मंटन सिंह कार्यकर्ताओं के साथ गंगटी गांव पहुंचे। पीड़ित परिजनों से मिलने के बाद घटना पर दुख जताया। पीड़ित परिजनों को सांत्वना दिया। पति नन्दलाल यादव से उन्होंने कहा कि मौत के सामने किसी की भी नहीं चलती है। मौके पर पंचायत के मुखिया दुलारचंद साव, पैक्स अध्यक्ष बन्दन कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी