अभियान चला शहर को किया सैनिटाइज

नगर परिषद की ओर से नवादा शहर में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया। नगर परिषद अध्यक्ष पूनम कुमारी चंद्रवं

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Apr 2020 09:24 PM (IST) Updated:Sun, 19 Apr 2020 09:24 PM (IST)
अभियान चला शहर को किया सैनिटाइज
अभियान चला शहर को किया सैनिटाइज

नगर परिषद की ओर से नवादा शहर में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया। नगर परिषद अध्यक्ष पूनम कुमारी चंद्रवंशी, कार्यपालक पदाधिकारी देवेंद्र सुमन की देखरेख में शहर को सैनिटाइज किया गया। इसके जरिए रसायन और आवश्यक दवाओं का छिड़काव किया गया। नगर परिषद अध्यक्ष ने बताया कि दो वाहनों की मदद से सैनिटाइज कराया जा रहा है। मुख्य मार्गों में ट्रैक्टर और गलियों में टेंपो से सैनिटाइज कराया जा रहा है। साथ ही पूरे शहर के सभी वार्डों में ब्लीचिग पाउडर व चूने का छिड़काव भी कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। लोगों से लॉकडाउन का पालन करने और शारीरिक दूरी बनाए रखने की अपील की। कहा कि वैश्विक संकट के इस दौर में नगर परिषद शहरवासियों की सेवा के लिए पूरी तरह तत्पर है। वार्ड पार्षदों के सहयोग से सैनिटाइजेशन का कार्य चल रहा है। शहर को साफ रखने में सफाई कर्मी भी जुटे हुए हैं। उन्हें सुरक्षा किट उपलब्ध करा दिया गया है।

chat bot
आपका साथी