पकरीबरावां में चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ

पकरीबरावां बाजार अवस्थित अम्मा बाग में मां गायत्री परिवार का चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ विधिवत हवन-

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Mar 2020 11:25 PM (IST) Updated:Sun, 15 Mar 2020 11:25 PM (IST)
पकरीबरावां में चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ
पकरीबरावां में चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ

पकरीबरावां बाजार अवस्थित अम्मा बाग में मां गायत्री परिवार का चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ विधिवत हवन-पूजन व देव आह्वान के साथ आरंभ हो गया। यज्ञ स्थल पर बने 24 हवन कुंडों पर रविवार को करीब 336 महिला-पुरुषों ने एक साथ हवन पूजन और देव आह्वान किया। इसके बाद गायत्री माता की आरती हुई और तब महाप्रसाद का वितरण किया गया। गायत्री महायज्ञ परिसर में गायत्री परिवार और ब्रह्माकुमारी का बुक स्टॉल लगा है, जहां इनसे जुड़ी धार्मिक पुस्तकें मिल रही हैं। डॉ. मनोहर मिश्रा जी महाराज ने रविवार को अपने प्रवचन में कहा कि अध्यात्म पर ही विज्ञान टिका है। विज्ञान के बल पर सभी रोगों का इलाज संभव नहीं है, लेकिन अध्यात्म यानी योग से किसी भी रोगों पर काबू पाया जा सकता है। गायत्री परिवार के वरिष्ठ साधक ने हर व्यक्ति स्वस्थ कैसे रहें, उनमें रोगों से लड़ने की ताकत कैसे आए, वे अपनी गुत्थी स्वयं कैसे सुलझाएं आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कई अध्यात्मिक जीवन शैली भी बताई। उन्होंने कहा कि विज्ञान का चमत्कार तो आध्यात्म की परिभाषा को खंगालने के बाद ही दिखाई देती है। विज्ञान व अध्यात्म परस्पर पूरक हैं। अध्यात्म एक उच्च स्तरीय विज्ञान है दोनों के पारस्परिक सहयोग पर ही इस धरती का भविष्य टिका है। मौके पर आयोजन मंडल के सदस्य राकेश प्रसाद संतोषी ने बताया कि यह यज्ञ चार दिवसीय है। इस अवसर पर राम रतन प्रसाद, प्रदीप कुमार, राजकुमार मिस्त्री, दानी प्रसाद, दयानंद प्रसाद, रविद्र कुमार सहित कई अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी