लगातार दूसरी बार जिप सदस्य पद पर पुष्पा ने जमाया कब्जा

नवादा। पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी ने लगातार दूसरी बार जिला परिषद सदस्य के रूप में अपनी जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शोभा कुमारी को 166 मतों के अंतर से पराजित किया। उन्हें कुल 8 हजार 71 मत प्राप्त हुए जबकि प्रतिद्वंद्वी शोभा कुमारी को 7905 मत प्राप्त हुए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 11:49 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 11:49 PM (IST)
लगातार दूसरी बार जिप सदस्य पद पर पुष्पा ने जमाया कब्जा
लगातार दूसरी बार जिप सदस्य पद पर पुष्पा ने जमाया कब्जा

नवादा। पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी ने लगातार दूसरी बार जिला परिषद सदस्य के रूप में अपनी जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शोभा कुमारी को 166 मतों के अंतर से पराजित किया। उन्हें कुल 8 हजार 71 मत प्राप्त हुए, जबकि प्रतिद्वंद्वी शोभा कुमारी को 7905 मत प्राप्त हुए। उनके जीत की घोषणा होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। बधाइयों का तांता लग गया। परिणाम घोषित होने के बाद वह केएलएस कालेज स्थित मतगणना केंद्र पहुंची और निर्वाची पदाधिकारी सह रजौली अनुमंडल पदाधिकारी आदित्य कुमार पीयूष से जीत का प्रमाणपत्र प्राप्त किया।

पिछली बार तकरीबन तीन सालों तक जिला परिषद अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज रहीं। फिर अविश्वास प्रस्ताव लगने के बाद अध्यक्ष की कुर्सी छीन गई थी। जीत दर्ज करने के बाद पुष्पा देवी ने गोविदपुर के वोटरों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि गोविदपुर की जनता ने एक बार सेवा का मौका दिया है। दोबारा जिम्मेवारी मिली है। क्षेत्र का विकास जरूर करूंगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस बार भी जिला परिषद अध्यक्ष के दावेदार के रूप में खुद को पेश करेंगी। उन्होंने साफ कहा कि अध्यक्ष बनने के लिए ही इस बार चुनाव लड़ा है। बता दें कि जिला परिषद के लिए कुल 42 हजार 37 वोटरों ने अपने-अपने मतों का प्रयोग किया था। जिप सदस्य के लिए किसे मिले कितने वोट

पुष्पा देवी - 8071

शोभा कुमारी - 7905

उषा देवी - 6592

गीता देवी - 2838

नीतू कुमारी - 2023

बेदमिया देवी - 3109

मंजू देवी - 2064

मेनका देवी - 2629

सरिता देवी - 3578

सोनी कुमारी - 2313

सोनी देवी - 915

chat bot
आपका साथी