अकबरपुर प्रखंड में मतदान कल, तैयारियां पूरी

नवादा। चौथे चरण के तहत जिले के अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र में 20 अक्टूबर को मतदान होगा। इसे लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निष्पक्ष शांतिपूर्ण भयमुक्त और पारदर्शी तरीके से चुनाव संपन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी यश पाल मीणा व एसपी डीएस सावलाराम ने संयुक्त आदेश जारी कर दिया है। प्रखंड के 301 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान कराया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 12:21 AM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 12:21 AM (IST)
अकबरपुर प्रखंड में मतदान कल, तैयारियां पूरी
अकबरपुर प्रखंड में मतदान कल, तैयारियां पूरी

नवादा। चौथे चरण के तहत जिले के अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र में 20 अक्टूबर को मतदान होगा। इसे लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, भयमुक्त और पारदर्शी तरीके से चुनाव संपन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी यश पाल मीणा व एसपी डीएस सावलाराम ने संयुक्त आदेश जारी कर दिया है। प्रखंड के 301 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान कराया जाएगा। विधि व्यवस्था व क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान के उद्देश्य से अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र के दो सुपर जोन और चार जोन में बांटा गया है। सुपर जोन में एडीएम उज्ज्वल कुमार सिंह व जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी डॉ. कारी प्रसाद महतो को प्रतिनियुक्त किया गया है। वहीं जोनल पदाधिकारी के रूप में डीटीओ अभ्येंद्र मोहन सिंह, वरीय उपसमाहर्ता राजव‌र्द्धन, रजौली एसडीएम आदित्य कुमार पीयूष व एलआरडीसी रजौली मो. जफर हसन को जवाबदेही दी गई है। प्रखंड क्षेत्र में 38 सेक्टर बनाए गए हैं। 19 स्थानों पर ईवीएम कलस्टर बनाए गए हैं। विधि व्यवस्था के वरीय प्रभार में डीडीसी वैभव चौधरी और मुख्यालय डीएसपी अनिल कुमार रहेंगे।

---------------------

चार स्थानों पर वाहन जांच की व्यवस्था

- असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने के लिए चार स्थानों पर वाहन जांच की व्यवस्था की गई है। एसएसबी कैंप फतेहपुर, नेमदारगंज बाजार, अकबरपुर थाना के सामने और मस्तानगंज बाइपास में वाहन जांच की व्यवस्था है। इन स्थानों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व जवानों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। थाना स्तर पर क्विक रिस्पान्स टीम का गठन किया गया है। जो किसी प्रकार की घटना की सूचना मिलने पर फौरन वहां पहुंच कर एक्शन लेगी। सीमाओं को भी सील किया गया है।

---------------------

तीन स्थानों पर काम करेगा नियंत्रण कक्ष

- शांतिपूर्ण मतदान को लेकर तीन स्थानों पर नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। आइसीडीएस डीपीओ रीता सिन्हा को जिला नियंत्रण कक्ष का प्रभारी पदाधिकारी बनाया गया है। नियंत्रण कक्ष में पदाधिकारियों व कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

chat bot
आपका साथी