विकास कार्यो से अवगत हुए मंत्री

-रजौली में राजस्व व भूमि सुधार मंत्री का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत -मंत्री रामनारायण मंडल ने डीएम के साथ विकास कार्यों पर की चर्चा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 06:03 PM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 06:03 PM (IST)
विकास कार्यो से अवगत हुए मंत्री
विकास कार्यो से अवगत हुए मंत्री

संवाद सूत्र, रजौली : बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामनारायण मंडल का रजौली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। झारखंड के कोडरमा जाने के क्रम में रजौली के हाट चौक और एनएच-31 पर हरदिया चौक पर कार्यकर्ताओं ने उनका माला पहनाकर व बुके देकर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में राजेश कुमार राजेश, मोहन कुमार गुप्ता, ललन कुमार दिनकर, विनय कुमार गुप्ता, मुखिया पिटू साव, सुरेश साव, बांधी पंचायत की मुखिया कमला देवी, मुखिया प्रतिनिधि नंदकिशोर कुमार गुप्ता, मुकेश सिंह समेत दर्जनों भाजपा और जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे। मंत्री कुछ देर के लिए वन विश्रामागार रजौली में रुके। वहां डीएम कौशल कुमार से विकास कामों का जायजा लिया। डीएम ने मंत्री को हरदिया पंचायत के फुलवरिया जलाशय को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। साथ ही रजौली की सुदूरवर्ती पंचायत हरदिया, सवैयाटांड़ व धमनी के जंगली इलाकों में रोड का चल रहे निर्माण कार्य से अवगत कराया है। स्वागत के दौरान सिरदला के मोहन कुमार गुप्ता ने सिरदला प्रखंड में 30 बेड का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण के लिए भूमि सुधार मंत्री व डीएम को आवेदन दिया। इसके आलोक में डीएम ने आश्वासन दिया कि जमीन का विस्तृत ब्योरा के साथ वे समाहरणालय में आकर मिले। उचित कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी