भावी पीढ़ी के सपनों को साकार करने को लगाएं पौधे : डीएम

नवादा जिले का मुख्य राजकीय समारोह हरिश्चंद्र स्टेडियम में आयोजित हुआ। जिलाधिकारी यश पाल मीणा ने झंडा फहराया। उन्होंने आमजनों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति पेड़ लगाएं और उसका संरक्षण करें।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 12:11 AM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 12:11 AM (IST)
भावी पीढ़ी के सपनों को साकार करने को लगाएं पौधे : डीएम
भावी पीढ़ी के सपनों को साकार करने को लगाएं पौधे : डीएम

नवादा : जिले का मुख्य राजकीय समारोह हरिश्चंद्र स्टेडियम में आयोजित हुआ। जिलाधिकारी यश पाल मीणा ने झंडा फहराया। उन्होंने आमजनों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति पेड़ लगाएं और उसका संरक्षण करें। अपने बच्चों के सुखद भविष्य और भावी पीढ़ी के सुंदर सपनों को साकार करने के लिए पौधे अवश्य लगाएं और उसका संव‌र्द्धन करें। आमजनों को दिए संदेश में उन्होंने कहा कि प्रकृति आपकी आवश्यकता पूर्ति कर सकती है लेकिन लालच नहीं। जिले को प्रगति की राह पर मीलों आगे बढ़ना है। लोगों के प्रयास और सहयोग से नवादा सामाजिक सौहार्द, विधि व्यवस्था के वातावरण में प्रगति की राह पर अग्रसर रहेगा। डीएम ने जल, जीवन हरियाली अभियान की चर्चा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने राज्य के हरित क्षेत्र को बढ़ाने तथा पर्यावरण को बचाने के उद्देश्य से इसे शुरू किया गया है। जल है तो हरियाली है और जल और हरियाली के बीच ही जीवन है। जिले में इस अभियान के तहत आहर, पोखर, पइन, सार्वजनिक कुआं के जीर्णोद्धार का कार्य जल संचयन के लिए किया जा रहा है। साथ ही पर्यावरण संतुलन के लिए बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया जा रहा है।

डीएम ने कहा कि बीता साल पूरी तरह कोरोना संक्रमण की चपेट में था। अब देश में कोरोना नियंत्रण में है और स्वदेशी वैक्सीन भी सफलता पूर्वक काम कर रही है। दस महीने से बंद शैक्षणिक संस्थान अब खुल रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले में तकरीबन छह लाख लोगों की कोरोना जांच की गई। जिसमें अभीतक तकरीबन चार लोग संक्रमित मिले। वर्तमान में मात्र 22 व्यक्ति संक्रमित हैं। कोरोना वायरस से जिले में 31 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतक के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये दिए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अभी कोरोना का खतरा टला नहीं है। इसलिए शारीरिक दूरी बनाए रखें और मास्क जरुर पहनें। मास्क पहनने से मुंह और नाक के रास्ते कोरोना संक्रमण की संभावना बहुत कम हो जाती है। डीएम ने जिला प्रशासन की उपलब्धियां गिनाते हुए हर घर नल का जल, गंगा जल उद्व्यय योजना, रजौली-बख्तियारपुर फोरलेन निर्माण, गया-राजगीर फोरलेन निर्माण, मनरेगा, पीएम आवास योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान आदि की प्रगति के बारे में जानकारी दी। मौके पर कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी