श्रीबाबू के सपनों को साकार करने लोग आगे आएं : सिन्हा

नवादा। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि बिहार केशरी डॉ श्री कृष्ण सिंह के उन्नत और आत्मनिर्भर राज्य बनाने का सपना साकार करने का समय है। सभी प्रकार के द्वेष को भूलकर लोग बिहार को बदलने में जुट जाएं। वे शनिवार को प्रखंड के कोचगांव गांव स्थित उच्च विद्यालय परिसर में पूर्व विधायक व स्वतंत्रता सेनानी श्याम सुंदर सिंह के प्रतिमा अनावरण करने के बाद सभा को संबोधित कर रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 Aug 2021 10:52 PM (IST) Updated:Sat, 21 Aug 2021 10:52 PM (IST)
श्रीबाबू के सपनों को साकार करने लोग आगे आएं : सिन्हा
श्रीबाबू के सपनों को साकार करने लोग आगे आएं : सिन्हा

नवादा। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि बिहार केशरी डॉ श्री कृष्ण सिंह के उन्नत और आत्मनिर्भर राज्य बनाने का सपना साकार करने का समय है। सभी प्रकार के द्वेष को भूलकर लोग बिहार को बदलने में जुट जाएं। वे शनिवार को प्रखंड के कोचगांव गांव स्थित उच्च विद्यालय परिसर में पूर्व विधायक व स्वतंत्रता सेनानी श्याम सुंदर सिंह के प्रतिमा अनावरण करने के बाद सभा को संबोधित कर रहे थे। मौके पर सांसद चंदन सिंह, पूर्व मंत्री और एमएलसी नीरज कुमार मौजूद थे। स्थानीय विधायक अरुणा देवी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

विधानसभा अध्यक्ष ने आगे कहा श्रीबाबू का सामाजिक कुरीतियों, छुआ छूत ,जातिवाद, ऊंच-नीच से ऊपर उठकर समाज में बदलाव लाने का समय आ गया है। इन सभी से ऊपर उठकर पूर्वजों द्वारा संजोए गए सपने को साकार करने में जुट जाएं। कहा कि भगवान परशुराम ने धरती पर अत्याचारी, भ्रष्टाचारी से समाज को मुक्त करने के लिए फरसा का उपयोग किया था। आज हम शिक्षा रूपी फरसा का उपयोग कर समाज बदलने की मुहिम में जुट जाएं।

विवेकानंद ने कहा था 21वी सदी में भारत विश्व गुरु बनेगा जो सपना साकार होता दिख रहा है। कहा श्याम सुंदर बाबू हमारे रिश्तेदार हैं मैं बच्चा था तो घर में सुना करता था। स्वतंत्रता सेनानी और वारिसलीगंज के विधायक रहे हैं। आज मैं उन महापुरुष की प्रतिमा का अनावरण कर अपने आप को धन्य मान रहा हूं।

--------------

समाज को बदलने के लिए पढ़ते ही रहो : नीरज

-पूर्व मंत्री, पटना स्नातक क्षेत्र के विधान पार्षद नीरज कुमार ने कहा कि निस्वार्थ भाव से शिक्षा का अलख जगाने और समाज सेवा में जुटे रहने वाले स्वर्गीय श्याम सुंदर सिंह की प्रतिमा अनावरण समारोह में शामिल होकर मैं अपने आपको धन्य मानता हूं। समाज में बदलाव की बयार बह रही है। इसलिए अपने आप को सामाजिक कुरीतियों से ऊपर उठकर समाज को शिक्षित करने और शिक्षा ग्रहण करने का काम करें। एक समय था कि पढ़ाई करने के लिए दूर दूर जाना पड़ता था। लेकिन बिहार की वर्तमान सरकार द्वारा इंजीनियरिग, कृषि कॉलेज और मेडिकल कॉलेज आदि खोलकर शिक्षा को सुलभ और सस्ता कर दिया गया है।

------------------

सभी प्रखंडों में एक-एक अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र की होगी स्थापना : सांसद

नवादा के सांसद चंदन सिंह ने कहा कि देश और राज्य में विकास की बयार बह रही है। जिसमें समाज के सभी वर्गों का सहयोग जरूरी है। कहा कि बिहार सरकार ने सबको शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए अच्छा कार्य कर रही है। नवादा जिला के सभी प्रखंड में एक अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मंजूरी दी गई है। जिससे जिले वासियों को स्वास्थ्य सेवा प्राप्त करने के लिए दूर तक नहीं जाना पड़ेगा।

----------------

विधायक अरूणा ने किया स्वागत

-विधायक अरुणा देवी ने सभा को संबोधित करते हुए कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों का स्वागत किया। साथ ही स्वर्गीय सिंह के जीवनी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष गीता देवी, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष परशुराम सिंह, श्याम सुंदर सिंह के पुत्र जुगल सिंह, पूर्व जिला पार्षद अखिलेश सिंह, जिला पार्षद अंजनी सिंह, मुखिया संघ के अध्यक्ष गौतम कुमार, मुखिया राजकुमार सिंह, पूर्व मुखिया आयोजक राम रतन सिंह, किसान मोर्चा जिलध्यक्ष अल्हा वहादुर, विधायक प्रतिनिधि शैलेंद्र सिंह, सकलदेव सिंह , सियाराम सिह, शेष कुमार, राजेश कुमार, बापू उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक फैज इमाम, परी लाल सहित प्रखंड क्षेत्र के सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ता बुद्धिजीवी आदि सैकड़ों की संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक अरुण देवी तथा संचालन माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष परशुराम सिंह ने किया।

---------------

स्कूल परिसर में किया गया प्रतिमा का अनावरण

-कार्यक्रम के शुरुआत में विद्यालय प्रांगण में स्थापित स्वर्गीय श्याम सुंदर सिंह के प्रतिमा का विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा, सांसद चंदन सिंह, एमएलसी नीरज कुमार, विधायक अरुणा देवी के द्वारा संयुक्त रूप से अनावरण किया गया। प्रतिमा अनावरण पश्चात हुए कार्यक्रम में स्वर्गीय श्याम सुंदर सिंह द्वारा विधानसभा क्षेत्र के विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए दो महाविद्यालय, गांव में मध्य उच्च, उच्च विद्यालय की स्थापना सहित अन्य समाज उपयोगी कार्यों की चर्चा की गई। कहां गया कि श्री सिंह समाज के वैसे अग्रणी योद्धा थे। जो समाजोपयोगी कार्य करने के पश्चात भी कहीं भी अपना नाम लिखना उचित नहीं समझा।

chat bot
आपका साथी