पीएम के मन की बात सुनने को टीवी से चिपके रहे लोग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम को संबोधित किया। पीएम के मन की बात कार्यक्रम को लेकर सुबह 11 बजते ही लोग सभी कामाकाज छोड़कर टीवी से चिपक गए। संबोधन शुरू होने के बाद सुनने में जुट गए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 May 2020 09:16 PM (IST) Updated:Sun, 31 May 2020 09:16 PM (IST)
पीएम के मन की बात सुनने को टीवी से चिपके रहे लोग
पीएम के मन की बात सुनने को टीवी से चिपके रहे लोग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम को संबोधित किया। पीएम के मन की बात कार्यक्रम को लेकर सुबह 11 बजते ही लोग सभी कामाकाज छोड़कर टीवी से चिपक गए। संबोधन शुरू होने के बाद सुनने में जुट गए। पीएम ने अपने संबोधन कहा कि कोरोना के प्रभाव से हमारी मन की बात भी अछूती नहीं रही। उन्होंने कहा कि पिछली मन की बात की समय पैसेंजर ट्रेन, बसें, हवाई सेवा बंद थी। इस बार तो काफी चीजें खुल चुकी है। देश की हालात तेजी से सामान्य हो रहा है, लेकिन अब पहले से ज्यादा अलर्ट रहने की जरूरत है।

रेडियो पर पीएम का संबोधन सुनने को जुटे लोग

- भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शशिभूषण कुमार बब्लू ने केंदुआ स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात सुना। नगर के न्यू एरिया मोहल्ला में शारीरिक दूरी का पालन करते हुए लोग रेडियो पर पीएम की मन की बात सुनते रहे। पीएम के संबोधन को सुनने को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिखा। समाजसेवी मनीष सिन्हा के आवास पर दर्जनों लोग रेडियो पर पीएम का संबोधन सुनते नजर आए। इस दौरान सेवनिवृत प्रधानाध्यापक चंद्रभूषण कुमार सिन्हा, अधिवक्ता दिनेश शर्मा, श्रवण कुमार, छोटू सिंह, अभिषेक सिन्हा आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी