निशांत बने नवादा भाजपा वाणिज्य मंच के जिलाध्यक्ष

भाजपा वाणिज्य मंच के प्रदेश अध्यक्ष नीरज कुमार ने रजौली के ड्योढ़ी निवासी युवा व्यवसायी निशांत सिंह को मंच का जिलाध्यक्ष मनोनित किया गया है। मनोनयन पत्र जारी करते हुए उम्मीद जताई है कि जिम्मेदारी को नई ऊर्जा व नई सोच के बूते आगे ले जाने में सफल होंगे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 May 2020 09:21 PM (IST) Updated:Mon, 25 May 2020 09:21 PM (IST)
निशांत बने नवादा भाजपा वाणिज्य मंच के जिलाध्यक्ष
निशांत बने नवादा भाजपा वाणिज्य मंच के जिलाध्यक्ष

भाजपा वाणिज्य मंच के प्रदेश अध्यक्ष नीरज कुमार ने रजौली के ड्योढ़ी निवासी युवा व्यवसायी निशांत सिंह को मंच का जिलाध्यक्ष मनोनित किया गया है। मनोनयन पत्र जारी करते हुए उम्मीद जताई है कि जिम्मेदारी को नई ऊर्जा व नई सोच के बूते आगे ले जाने में सफल होंगे।

बताते चलें कि निशांत अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 2008 में एबीवीपी के रजौली इकाई के नगर मंत्री से किया था। मगध विश्वविद्यालय अभ्यास वर्ग के आयोजन का इन्होंने नेतृत्व किया था। एबीवीपी के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य भी रह चुके हैं। वर्ष 2010 में भाजयुमो के जिला में मंत्री का दायित्व का भी निर्वहन किया। वर्तमान में बिहारशरीफ में रॉयल एनफील्ड का इनका डीलरशीप है। जिलाध्यक्ष मनोनय के बाद निशांत ने कहा कि भाजपा परिवार के द्वारा दी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा व ईमानदारी से करूंगा।

इनके मनोनय पर भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना, युवा मोर्चा के अध्यक्ष रवि राज,किसान मोर्चा के अध्यक्ष अलहा बहादुर सिंह, हिसुआ विधायक अनिल सिंह, वारसलीगंज विधायक अरुणा देवी, आइटी सेल के संयोजक अभिजीत कुमार, संतोष आनंद,पंकज कुमार मुन्ना, रुद्रप्रताप सिंह, नुन्नू राजवंशी, सुरेश मालाकार, पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार, अंजनी कुमार, नवादा मंडल अध्यक्ष अमित कुमार एवं रजौली मंडल अध्यक्ष गौरव कुमार शांडिल्य सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

chat bot
आपका साथी