नवादा वन प्रमंडल को मिले 43 नए वनरक्षी

नवादा वन प्रमंडल में वनरक्षियों की कमी काफी हद तक दूर हो गई है। नव चयनित 43 वनरक्षियों की पदस्थापना नवादा में की गई है। जिसमें 14 महिलाएं व एक दिव्यांग शामिल हैं। पदस्थापित कर्मियों ने शुक्रवार को अपना योगदान वन प्रमंडल कार्यालय में दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Jan 2020 12:56 AM (IST) Updated:Sat, 25 Jan 2020 12:56 AM (IST)
नवादा वन प्रमंडल को मिले 43 नए वनरक्षी
नवादा वन प्रमंडल को मिले 43 नए वनरक्षी

नवादा वन प्रमंडल में वनरक्षियों की कमी काफी हद तक दूर हो गई है। नव चयनित 43 वनरक्षियों की पदस्थापना नवादा में की गई है। जिसमें 14 महिलाएं व एक दिव्यांग शामिल हैं। पदस्थापित कर्मियों ने शुक्रवार को अपना योगदान वन प्रमंडल कार्यालय में दिया। वन प्रमंडल पदाधिकारी उमेश कुमार ओझा ने इस आशय की जानकारी दी।

बता दें कि नवादा वन प्रमंडल में वनरक्षियों की काफी कमी थी। कुल 538 वर्ग किलोमीटर में फैला नवादा जिले के वन क्षेत्र के लिए 100 स्वीकृत पदों के विरूद्ध महज 7 वनरक्षी ही अबतक कार्यरत थे। ऐसे में वन व वन्य प्राणियों की सुरक्षा, संरक्षण सहित अन्य कार्यों में विभाग के अधिकारियों को काफी मुश्किलों से जूझना पड़ता था। हालांकि 43 नए वनरक्षियों के योगदान देने के बाद भी आधी सीटें रिक्त है। बावजूद कर्मियों की कमी काफी हद तक दूर हुई है। डीएफओ ने बताया कि नव नियुक्त वनरक्षियों का प्रशिक्षण होना बाकी है। बारी-बारी से सभी को प्रशिक्षण के लिए अलग-अलग वन प्रशिक्षण संस्थानों में भेजा जाएगा। गया, कानपुर और भोपाल में स्थित प्रशिक्षण केंद्रों में इन सभी को भेजा जाना है। कब प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा इसकी तिथि फिलहाल निर्धारित नहीं हुई है। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय पुलिस चयन परिषद द्वारा राज्य में 897 वनरक्षियों का चयन प्रतियोगिता के माध्यम से किया गया था। जिनकी पदस्थापना अलग-अलग जिलों में की गई है। वन प्रमंडल कार्यालय में योगदान देने के बाद वनरक्षियों में काफी खुशी देखी गई।

chat bot
आपका साथी