गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान नालंदा का युवक नदी में डूबा, तलाश जारी
नवादा। नारदीगंज स्थित पंचाने नदी में भगवान गणेश की प्रतिमा को विसर्जन के दौरान नदी में डूबे हुए युवक की तलाश जारी है। घटना बुधवार की दोपहर में घटी। नदी में डूबा युवक नालंदा जिले के सोहसराय थानांतर्गत सलेमपुर निवासी भतू महतो का 25 वर्षीय पुत्र शशिकांत कुमार बताया गया है।
नवादा। नारदीगंज स्थित पंचाने नदी में भगवान गणेश की प्रतिमा को विसर्जन के दौरान नदी में डूबे हुए युवक की तलाश जारी है। घटना बुधवार की दोपहर में घटी। नदी में डूबा युवक नालंदा जिले के सोहसराय थानांतर्गत सलेमपुर निवासी भतू महतो का 25 वर्षीय पुत्र शशिकांत कुमार बताया गया है। घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी थानाध्यक्ष श्याम कुमार पांडेय पुलिस बल के घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से नदी में डूबे हुए युवक को खोजबीन में जुटे हुए है। पुलिस व ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद भी संध्या 6 बजे तक युवक का अता-पता नहीं चल पाया है।
बताया जाता है कि शशिकांत कुमार अपने गांव के दर्जनों साथियों के साथ भगवान गणेश जी की प्रतिमा विसर्जित करने नारदीगंज आया था। भगवान गणेश की प्रतिमा को अकौना गांव के समीप पंचाने नदी में विसर्जन करने गए। प्रतिभा को विसर्जित कर दिया। इस दौरान शशिकांत का पैर फिसल गया और नदी के गहरे पानी में चला गया। उस स्थल पर अधिक पानी रहने के कारण नदी में डूबने लगा। उसे डूबते देखकर उसके तीन साथी भी भी नदी में कूदकर निकलाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। तब उसके साथियों ने शोर-शराबा कर आसपास के लोगों को इकट्ठा किया। लेकिन, सफलता नहीं मिली। तब घटना की खबर पुलिस व उसके स्वजनों को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से युवक को नदी में खोजबीन शुरू की। इधर, खबर मिलते ही उसके स्वजन भी पहुंचे। स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था। डूबा युवक दो भाई में सबसे छोटा था। मजदूरी कर जीवन यापन कर रहा था। स्वजनों ने नदी में डूबे हुए युवक को तलाश करने की मांग प्रशासन से की है।