महंगाई के खिलाफ विधायक ने किया प्रदर्शन

नवादा बिहार विधानसभा के प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव एवं राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के निर्देशानुसार देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ राजद नवादा जिला के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Jul 2021 11:27 PM (IST) Updated:Mon, 19 Jul 2021 11:27 PM (IST)
महंगाई के खिलाफ विधायक ने किया प्रदर्शन
महंगाई के खिलाफ विधायक ने किया प्रदर्शन

नवादा : बिहार विधानसभा के प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव एवं राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के निर्देशानुसार देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ राजद नवादा जिला के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही नगर के प्रजातंत्र चौक पर प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला जलाकर विरोध जताया। कार्यक्रम का नेतृत्व राजद के नवादा विधायिक विभा देवी, गोविदपुर विधायक मो. कामरान, रजौली विधायक प्रकाश वीर एवं जिलध्यक्ष महेंद्र यादव के संयुक्त रूप से किया। इस दौरान 500 से अधिक साइकिल, 20 की संख्या में बैलगाड़ी एवं गैस सिलेंडर के साथ प्रदर्शन किया गया। राजद जिला कार्यालय से विधायक, पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर शहर के मुख्य मार्गो का

भ्रमण करते हुए प्रजातंत्र चौक पहुंचे। इसके बाद सड़क मार्ग से होते हुए वापस कार्यालय आकर समाप्त किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सरकार से महंगाई पर रोक लगाने की मांग की गई। नवादा विधायक विभा देवी ने कहा कि भाजपा की केंद्र और नीतीश की राज्य सरकार महंगाई पर रोक लगाने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है। 100 दिन के भीतर महंगाई कम करने का वादा करने वाली केंद्र सरकार ने देश की जनता का बुरा हाल कर दिया है। करोना महामारी के कारण आम लोगों का रोजगार ठप हो गया है। एक तो पहले से ही महंगाई की मार झेल रही आम जनता पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस व खाद्य पदार्थ के आर्थिक बोझ से दबी हुई है। गोविदपुर विधायक मो. कामरान ने कहा है कि मोदी सरकार जनता से झूठा वादा कर सत्ता पर काबिज हुई है। और महंगाई बढ़ाकर जनता को मारने में लगी है। कहने को तो वह देश का चौकीदार कहते हैं लेकिन देश को पूंजीपतियों के हाथों में गिरवी रखने का काम कर रही है। ऐसे सरकार को देश की सत्ता पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। रजौली विधायक प्रकाश वीर ने मोदी पर व्यंग करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी अपने को देश का सेवक कहते हैं परंतु देश की गरीब लाचार बेबस जनता को करोना के समय भी उनके हाल पर छोड़ दिया। बढ़ती महंगाई से जनता कष्ट में है। जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं से आवाहन किया है कि प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में राजद महंगाई, भ्रष्टाचार एवं गरीबों पर अत्याचार के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगा। जबतक केंद्र एवं राज्य सरकार महंगाई कम नहीं करती है राजद जनता के बुनियादी मुद्दों पर संघर्ष करता रहेगा। जिला प्रवक्ता नंदकिशोर वाजपेयी ने कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से आग्रह किया कि अब समय आ गया है। लोगों को सड़क पर उतरकर केंद्र एवं राज्य के जन विरोधी एवं तानाशाही शासन के खिलाफ मुखर होकर अपनी आवाज को बुलंद करें। ताकि कुंभकरणी निद्रा में सोयी हुई सरकार को जगा सकें। मौके पर अनिल प्रसाद सिंह, प्रिस तमन्ना, विजय चौधरी, कैसर आलम मुन्ना, तारीख हसन, बाल्मीकि यादव, मदन राय, तरुण राजवंशी, संजय यादव, ब्रजेंद्र कुशवाहा, संजय सिंह, संजय यादव, रेणु सिंह, कुलदीप यादव, पहलाद कुमार, विक्रम यादव, अनिल कुशवाहा,रामचंद्र यादव सीताराम चौधरी, राजा यादव, मंटू कुमार, उदय कुमार, जमाल राइन, सोहेल अंसारी, मनोज चंद्रवंशी, शंभू यादव, बालेश्वर यादव, राकेश सिंह, सुरेंद्र यादव, शैलेंद्र पासवान, प्रो.जितेंद्र कुमार, तौकीर शहंशाह,योगेंद्र यादव, गणेश रविदास, महफूज आलम, दिलीप कुमार, शेर अली खान,कैलाश यादव, रविदर यादव, शशि भूषण शर्मा,मनोहर यादव समेत सैंकडा़े की संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।

chat bot
आपका साथी