महादीपोत्सव कार्यक्रम की सफलता को बरौली स्कूल में बैठक

नवादा। संबोधित करते हुए आरएसएस कार्यकर्ता लव कुमार भास्कर ने कहा कि जिले के 101 मंदिरों में महादीपोत्सव का आयोजन कर युवाओं को भारतीय संस्कृति से जोड़ना एवं अपने स्वर्णिम अतीत के प्रति गौरवपूर्ण भाव जागृत करना है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 11:45 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 11:45 PM (IST)
महादीपोत्सव कार्यक्रम की सफलता को बरौली स्कूल में बैठक
महादीपोत्सव कार्यक्रम की सफलता को बरौली स्कूल में बैठक

नवादा। आगामी 3 नवंबर दीपावली को आयोजित होने वाले महादीपोत्सव कार्यक्रम की सफलता के लिए मध्य विद्यालय बरौली के प्रांगण में रविवार को बैठक हुई। इसमें दर्जनों गांव के सैकड़ों लोग शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आरएसएस कार्यकर्ता लव कुमार भास्कर ने कहा कि जिले के 101 मंदिरों में महादीपोत्सव का आयोजन कर युवाओं को भारतीय संस्कृति से जोड़ना एवं अपने स्वर्णिम अतीत के प्रति गौरवपूर्ण भाव जागृत करना है।

उन्होंने कहा कि चीनी सामान का बहिष्कार करना और दीप जलाकर अपनी संस्कृति को अंगीकार करना है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम मुख्य रूप से युवाओं को अपने धर्म मंदिर और अपने वैभव संस्कृति का बोध कराने के लिए किया जा रहा है। आज हमें जरूरत है कि अपने युवाओं को धर्म और संस्कृति के गौरव का बोध कराएं और हमारा इतिहास जो विश्व गुरु रहा है ,भारत पुन: उस ओर आगे बढ़े।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वैष्णव सिद्ध पीठ के महंत स्वामी रंगनाथाचार्य ने कहा कि आज भारत में राजनीति के नाम पर जातिगत भेद पैदा किया जा रहा है। बहुत ही जोरशोर से धर्म परिवर्तन का कार्य चल रहा है। हमारे युवाओं को भ्रमित किया जा रहा है। हमारी संस्कृति को बदनाम करके हमारे युवा पीढ़ी को उससे दूर किया जा रहा है। राष्ट्रहित की गतिविधि में सभी एक साथ एक मंच पर आएं ऐसा प्रयास करने की जरूरत है।

बजरंग दल के जिला सुरक्षा प्रमुख दिवाकर कुमार ने कहा इस कार्यक्रम को सिगापुर में रहने वाले सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता इंजीनियर रंजीत कुमार के द्वारा प्रस्तावित किया गया था। हमलोगों को लगा बहुत बेहतर कार्यक्रम है तो सभी संगठन का इसमें समर्थन मिला, कार्यक्रम में आरएसएस के जिला बौद्धिक प्रमुख शैलेंद्र कुमार प्रसून का भी मार्गदर्शन मिला। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि कार्यक्रम सफल रहेगा। सभी लोगों का इसमें सहयोग मिलेगा।

कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के राम पदारथ सिंह, भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय सिंह उर्फ मांगो सिंह, मंडल अध्यक्ष उमाकांत सिंह, उपाध्यक्ष नवीन सिंह, पैक्स अध्यक्ष सतीश प्रसाद सिंह, नीरज कुमार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी