हाइवे पर पेड़ से टकराई मारुति, दूल्हे की मौत

नवादा रजौली-गया राज्य उच्च पथ 70 पर सड़क दुर्घटना में एक दूल्हे की मौत हो गई। इसके साथ ही दो घरों में मातम पसर गया। हंसी-खुशी की जगह स्वजनों के कंद्रण से माहौल गमगीण हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 11:35 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 11:35 PM (IST)
हाइवे पर पेड़ से टकराई मारुति, दूल्हे की मौत
हाइवे पर पेड़ से टकराई मारुति, दूल्हे की मौत

नवादा : रजौली-गया राज्य उच्च पथ 70 पर सड़क दुर्घटना में एक दूल्हे की मौत हो गई। इसके साथ ही दो घरों में मातम पसर गया। हंसी-खुशी की जगह स्वजनों के कंद्रण से माहौल गमगीण हो गया।

बताया जाता है कि गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के मुर्गियाचक गांव से बाराती निकली थी। बारात सिरदला थाना क्षेत्र के साढ़ गांव में आनी थी। मुर्गियाचक के चंद्र प्रसाद यादव के पुत्र महेश की शादी सिरदला थाना इलाके के सांढ गांव के उमेश यादव के घर तय हुई थी। गांव से बारात निकली। दुल्हा अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ मारुति डीएल 6 सीओ/ 8408 नंबर की सजी धजी गाड़ी से दुल्हनियां को लाने निकला था। वाहन में दूल्हा के अलावा उनके बहनोई एवं अन्य लोग सवार थे। फतेहपुर से सिरदला के रास्ते परणाडावर मोड़ पर अचानक गति नियंत्रण खो जाने से वाहन एक पेड़ से टकरा गई। जिससे वाहन पर बैठा दूल्हा महेश कुमार की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। घटना के बाद स्वजन व ग्रामीण सभी दुर्घटनाग्रस्त वाहन में रहे सभी लोगों को निकालकर प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र फतेहपुर ले गए। जहां औपचारिक रूप से दूल्हा महेश को मृत घोषित किया गया। पुलिस सूचना के बाद सुबह करीब आठ बजे घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर ली। बुधवार को परिजन ने शव को लेकर सिरदला थाना पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेजा जा रहा है। इधर बाराती आ रही सांढ गांव के उमेश यादव के घर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। परिजनों ने सामूहिक दुर्घटना में दूल्हा की हुई मौत के बाद प्रशासन से आपदा प्रबंधन मद से चार लाख रुपये मुआवजा राशि देने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी