नवादा में पीएम के जन्मदिन पर होंगे कई कार्यक्रम

भारतीय जनता पार्टी आइटी एवं सोशल मीडिया सेल का एक दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन गुरुवार को पार्टी के जिला कार्यालय में किया गया। अध्यक्षता आइटी सेल के जिला संयोजक अभिजीत कुमार ने की। संचालन मनीष कुमार गोविद ने किया। कार्यशाला में सेवा और समर्पण अभियान नमो एप समेत पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों व संगठन की मजबूती पर चर्चा हुई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 11:20 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 11:20 PM (IST)
नवादा में पीएम के जन्मदिन पर होंगे कई कार्यक्रम
नवादा में पीएम के जन्मदिन पर होंगे कई कार्यक्रम

नवादा । भारतीय जनता पार्टी आइटी एवं सोशल मीडिया सेल का एक दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन गुरुवार को पार्टी के जिला कार्यालय में किया गया। अध्यक्षता आइटी सेल के जिला संयोजक अभिजीत कुमार ने की। संचालन मनीष कुमार गोविद ने किया। कार्यशाला में सेवा और समर्पण अभियान, नमो एप समेत पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों व संगठन की मजबूती पर चर्चा हुई।

भाजपा जिलाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। इस अवसर पर 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक सेवा और समर्पण अभियान चलाना है। पीएम के जन्मदिन पर सुबह नौ बजे पार्टी कार्यालय में केक काटा जाएगा। फिर 9:30 बजे संकटमोचन मंदिर में प्रधानमंत्री की लंबी आयु के लिए प्रार्थना की जाएगी। 10 बजे नवादा सदर प्रखंड कार्यालय स्थित टीका केंद्र पर तिलकोत्सव कार्यक्रम होगा। जहां टीका लेने के लिए पहुंचने वालों का स्वागत किया जाएगा। 10:30 बजे सदर अस्पताल में फल वितरण तथा 12 बजे दिन में पार्टी कार्यालय में प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व और कृतित्व से संबंधित चित्र प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जिला महामंत्री व अभियान प्रभारी रामानुज कुमार और शैलेंद्र कुमार ने अभियान की सफलता को लेकर सामूहिक रूप से कार्य करने पर बल दिया। जिला संयोजक अभिजीत कुमार तथा जिला सह संयोजक अविनाश कुमार ने सभी कार्यकर्ताओं को नमो ऐप के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। सभी लोगों को नामो ऐप से जोड़ने का कार्य किया। कार्यशाला को पूर्व जिलाध्यक्ष विनय सिंह समेत अन्य लोगों ने संबोधित किया। मौके पर नालंदा के जिला प्रभारी नवीन केशरी, नरेश वर्मा, नीतिनंदन सिंह, रामदेव यादव, विजय पांडेय, प्रताप रंजन, अशोक चौहान, अवनीकांत भोला, प्रेम चंद पटियाला, विश्वास सिंह विशु, जितेन्द्र पासवान, सुरेंद्र कुमार गोलू, गुलशन कुमार, अजित शंकर, गुड्डु राय भट, पंकज कुमार, गौतम कुमार, मनीष कुमार, भीम सिंह, संतोष सिंह, तेजस सिन्हा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी