नवादा में त्रिकोणीय मुकाबले में राजद की विभा देवी ने मारी बाजी, वारिसलीगंज सीट से भाजपा प्रत्याशी ने दर्ज की जीत

Highlights नवादा गोविंदपुर हिसुआ रजौली और वारिसलीगंज विधानसभा सीटों के नतीजे। नवादा सीट से राजद उम्मीदवार विभा देवी ने त्रिकोणीय मुकाबले में बाजी मारी। वहीं रजौली सीट भी राजद के खाते में गई है। हालांकि वारिसलीगंज सीट से भाजपा उम्मीदवार ने जीत दर्ज की।

By Ankit KumarEdited By: Publish:Tue, 10 Nov 2020 06:54 AM (IST) Updated:Wed, 11 Nov 2020 11:37 AM (IST)
नवादा में त्रिकोणीय मुकाबले में राजद की विभा देवी ने मारी बाजी, वारिसलीगंज सीट से भाजपा प्रत्याशी ने दर्ज की जीत
नवादा, रजौली, हिसुआ, गोविंदपुर एवं वारिसलीगंज विधानसभा चुनाव 2020 परिणाम। फोटो - दैनिक जागरण

नवादा, जेएनएन। बिहार विधानसभा के चुनाव परिणाम का इंतजार हर किसी को था। कोविड-19 की वजह से किए गए एहतियाती उपायों के चलते मतों की गिनती में मंगलवार को काफी अधिक वक्त लगा और प्रत्याशियों को जीत-हार के लिए ज्यादा इंतजार करना पड़ा। नवादा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला। हालांकि, इस सीट से राजद की विभा देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 25 हजार से अधिक मतों के अंतर से परास्त किया। दूसरी ओर हिसुआ सीट से कांग्रेस की नीतू कुमारी ने जीत दर्ज की।

Nawada Chunav 2020 Results  राजद उम्मीदवार विभा देवी ने निर्दलीय उम्मीदवार श्रवण कुमार (पिता का नामः देवा महतो) को हराया।  विभा देवी (राजद) - 71,618, श्रवण कुमार (पिता का नामः देवा महतो)- 45,783, कौशल यादव (जदयू) - 34,194 नवादा विधानसभा सीट पर सबकी निगाहें लगी हुई थी। 2015 के चुनाव में इस सीट से राजद के राजबल्लभ यादव ने विजय हासिल की थी। हालांकि, 2018 में दुष्कर्म के एक मामले में राजबल्लभ यादव को सजा सुनायी गई। इसके बाद यादव को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। 2018 में हुए उपचुनाव में जदयू के कौशल यादव ने जीत दर्ज की थी। राजद के टिकट पर इस बार राजबल्लभ यादव की पत्नी विभा देवी चुनावी मैदान में थीं और उन्होंने यह सीट अपने नाम की।

(यह भी पढ़ेंः बिहार चुनाव 2020 मतगणना : यहां देखें सभी सीटों के सबसे तेज नतीजे और किसकी होगी अगली सरकार) 

Rajauli Chunav 2020 Results 

राजद के प्रकाश वीर ने भाजपा के कन्हैया कुमार को 12,166 मतों के अंतर से हराया प्रकाश वीर (राजद) - 69,287, कन्हैया कुमार (भाजपा)- 57,121 इस सीट से 22 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे।  भाजपा के टिकट पर कन्हैया कुमार, राजद के टिकट पर प्रकाश वीर, निर्दलीय बनवारी राम, रालोसपा से मिथिलेश राजवंशी और राष्ट्रीय समाज पार्टी से दिलीप पासवान उम्मीदवार थे।  वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में राजद के प्रकाश वीर ने भाजपा के अर्जुन राम को हराया था।  साल 2010 के विस चुनाव में भाजपा के कन्हैया कुमार ने राजद के प्रकाश वीर को पराजित किया था।  

Hisua Chunav 2020 Results  हिसुआ सीट से कांग्रेस की नीतु कुमारी ने भाजपा के अनिल सिंह को 16,775 मतों से हराया।  नीतु कुमारी (कांग्रेस) - 94027, अनिल सिंह (भाजपा) - 77252 इस विधानसभा क्षेत्र में तीन प्रखंड आते हैं- हिसुआ, नरहट और अकबरपुर। इस सीट से आठ उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे थे। पिछले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के अनिल सिंह ने जदयू के कौशल यादव को शिकस्त दी थी। 2010 के चुनाव में अनिल सिंह ने लोजपा के अनिल मेहता को हराया था।   

Gobindpur Chunav 2020 Results  

गोविंदपुर सीट से राजद के मोहम्मद कामरान को 32,776 मतों से हराया।  पूर्णिमा यादव (जदयू) - 46243, मोहम्मद कामरान (राजद) - 79019 नवादा जिलांतर्गत आने वाली गोविंदपुर सीट को काफी अहम माना जाता है।  इस सीट से लोजपा से रंजीत यादव भी अपनी किस्मत आजमा रहे थे।  2015 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की पूर्णिमा यादव ने भाजपा की फूला देवी को हराया था। उससे पहले 2010 में जदयू के कौशल यादव ने लोजपा के केबी प्रसाद को पराजित किया था।  

Warisaliganj Chunav 2020 Results   यह सीट भाजपा के खाते में गई। यहां भाजपा की अरुणा देवी ने कांग्रेस के सतीश कुमार को 9,073 मतों से हराया।  अरुणा देवी (भाजपा) -61906, सतीश कुमार (कांग्रेस) - 52833 इस सीट से दो बाहुबलियों की पत्नियां अपनी किस्मत आजमा रही थीं।  भाजपा के टिकट पर अरुणा देवी चुनावी मैदान में थीं। वह अखिलेश सिंह की पत्नी हैं। दूसरी ओर दो बार विधायक रहे प्रदीप महतो की पत्नी आरती देवी ने इस सीट से निर्दलीय उम्मीदवारी पेश की। महागठबंधन से सतीश कुमार सिंह उर्फ मंटन सिंह चुनावी मैदान में थे प्रदीप महतो इस सीट से 2005 और 2010 में विधायक रह चुके हैं।  अरुणा देवी 2000, 2005 और 2015 के चुनाव में जीत हासिल कर चुकी हैं। 

chat bot
आपका साथी