उपेंद्र कुशवाहा के आगमन को ले जदयू की बैठक

नवादा जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के नवादा आगमन को लेकर शुक्रवार को पार्टी के प्रखंड अध्यक्षों एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 11:51 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 11:51 PM (IST)
उपेंद्र कुशवाहा के आगमन को ले जदयू की बैठक
उपेंद्र कुशवाहा के आगमन को ले जदयू की बैठक

नवादा : जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के नवादा आगमन को लेकर शुक्रवार को पार्टी के प्रखंड अध्यक्षों एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। अध्यक्षता पूर्व विधायक कौशल यादव ने किया। श्रीयादव ने कार्यकर्ताओं को बताया कि 6 अगस्त 21 को राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का आगमन नवादा में हो रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाना है। पूर्व विधायक श्रीयादव ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा के पार्टी में आने से जनता दल यू मजबूत हुआ है। उपेंद्र कुशवाहा जदयू को बिहार में एक नंबर की पार्टी बनाने के संकल्प के साथ राज्य के दौरे पर हैं। उनके अभियान व कार्यक्रम का नवादा जिला जनता दल यू पुरजोर समर्थन करता है। नंबर एक की पार्टी बनाने में नवादा जिला जनता दल यू बढ़-चढ़कर भाग लेगा। बैठक में विनय यादव, जिला उपाध्यक्ष इंद्रदेव कुशवाहा, प्रदेश महासचिव नारायण मोहन स्वामी, जिला उपाध्यक्ष जयशंकर चंद्रवंशी, जिला महासचिव राजेंद्र कुशवाहा, डॉ सुनीता कुमारी, राजेश कुमार, मनोज कुमार वर्मा, संजय यादव, रामप्रवेश राय, हरीश्चंद्र राजवंशी, सतीश कुमार, सुनील कुशवाहा, सुनील कुमार, अरविद कुशवाहा, रामाश्रय सिंह, शैलेंद्र महतो, रंजीत पटेल, यदुनंदन प्रसाद, रवि चंद्रवंशी, लल्लन चौहान, रामाधीन चौहान, निरंजन मिश्रा, अजय कुशवाहा, गोरे लाल यादव प्रमुख आदि लोगों ने बैठक में भाग लिया। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने उपेंद्र कुशवाहा का भव्य स्वागत करने का निर्णय लिया।

लोजपा की बैठक आयोजित : रोह प्रखंड लोजपा संगठन की बैठक शुक्रवार को डॉ. श्री कृष्ण सिंह वाचनालय रूपौ में आयोजित हुई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र कुमार उर्फ बबलू सिंह ने की। बैठक में एक अगस्त को प्रदेश कार्यालय पटना में लोकजनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के नेतृत्व में आयोजित बैठक में अधिक से अधिक लोगों के भाग लेने पर चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए गोविन्दपुर विधानसभा प्रभारी सह जिला प्रवक्ता कुन्दन प्रभाकर उर्फ मुन्ना ने बताया कि पटना में आयोजित बैठक में बिहार के सभी जिलाध्यक्ष व प्रधान महासचिव और प्रखंड अध्यक्ष शामिल होंगे। बैठक में बिहार के विकास के मुद्दों पर चर्चा होगी और लोकजनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री बनाये जाने पर पशुपति पारस जी का भव्य स्वागत भी किया जायेगा। साथ ही बिहार में खाद्य प्रसंस्करण विश्वविद्यालय खुलवाने का बिल सफलता पूर्वक लोकसभा से पारित कराने पर लोजपा अध्यक्ष को बधाई दी गई। इसके अलावा लोकजनशक्ति पार्टी की विचार धारा को जन जन तक पहुंचाने आदि पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर संगठन कार्यकर्ता उपाध्यक्ष पवन कुमार, प्रवक्ता रंजीत कुमार, रजनीश कुमार, संतोष कुमार, प्रहलाद पासवान,अनिल चन्द्रवंशी,नंदुकुमार, मंटु कुमार, पंकज कुमार, अनिल कुमार, सुबोध सिंह चंद्रवंशी, रामप्रसादजी, मुकुल कुमार, विकास कुमार, विपिन सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी