पर्यावरण संरक्षण को धरती पर हरियाली लाना जरूरी : गुलशन

नवादा दैनिक जागरण द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर चलाए जा रहे पौधा लगाओ वृक्ष बचाओ अभियान के छ्ठे दिन रविवार को बैडमिटन खिलाड़ी समेत कई महिला व पुरुष शामिल हुए। खिलाड़ियों ने जागरण के पौधरोपण अभियान की काफी प्रसंशा की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 11:18 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 11:18 PM (IST)
पर्यावरण संरक्षण को धरती पर हरियाली लाना जरूरी : गुलशन
पर्यावरण संरक्षण को धरती पर हरियाली लाना जरूरी : गुलशन

नवादा: दैनिक जागरण द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर चलाए जा रहे पौधा लगाओ, वृक्ष बचाओ अभियान के छ्ठे दिन रविवार को बैडमिटन खिलाड़ी समेत कई महिला व पुरुष शामिल हुए। खिलाड़ियों ने जागरण के पौधरोपण अभियान की काफी प्रसंशा की। और पौधरोपण अभियान को सराहनीय कदम बताया। इस तरह के कार्यक्रम से समाज के लोगो को नई प्रेरणा मिलेगी। पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगो में जागरूकता आएगा। बैडमिटन खिलाड़ी गुलशन कुमार के नेतृत्व में लोगों ने शहर के जवाहर नगर स्थित गुलमोहर स्कूल के समीप पौधरोपण किया। इस दौरान महिला व पुरुष ने अपने हाथों से पीपल,बरगद,आम,अमरूद,तुलसी समेत दर्जनों पौधा लगाया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अभियान चलाने का संकल्प लिया। बैडमिटन खिलाड़ी गुलशन कुमार ने कहा कि जंगलो की अवैध कटाई होने से पेड़ पौधों की संख्या दिन-प्रतिदिन कम होते जा रही है। जिसका असर सीधे पर्यावरण पर पड़ रहा है। लोगों को पर्याप्त मात्रा में शुद्ध हवा व ऑक्सीजन नही मिल पा रहा है। पेयजल संकट भी उत्पन्न होने लगा है। कई इलाकों में लोग पेयजल संकट से जूझ रहे है। समाज के लोगो द्वारा समय पर ध्यान नही दिया गया तो आने वाले समय मे लोगो को पानी मिलना भी मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि दैनिक जागरण अखबार द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। जो काफी सराहनीय पहल है। इससे लोगो को सीखने व जागरूक होने की जरूरत है। साथ ही पर्यावरण को दूषित होने से बचाने के लिए सभी लोगो को एकजुट होकर पौधरोपण अभियान को आगे बढ़ाना होगा। हरेक लोग तिलकोत्सव,शादी-विवाह,जन्मदिन,आदि मौके पर अपने हाथों से कम-से-कम एक पौधा अवश्य लगाएं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए धरती पर हरियाली लाना जरूरी है। पर्यावरण संरक्षण के लिए हरेक लोगो से एक पौधा लगाने एवं सुरक्षित रखने की अपील की गई। मौके पर प्रेम शंकर,रौशन कुमार,अजीत सिन्हा, राहुल कुमार,नीलम सिन्हा, अंकित सिन्हा, नेहा कुमारी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

-------------------------

1000 पौधा लगाने का है लक्ष्य

- जिला बैडमिटन खिलाड़ी गुलशन कुमार ने कहा कि युवाओ के सहयोग से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। धरती पर हरियाली लाने के लिए हरेक साल पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। अब तक करीब दो-ह•ार पौधा लगाया जा चुका है। इस साल भी खिलाड़ियों के आपसी सहयोग से एक ह•ार पौधा लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें पीपल, नीम,बरगद,तुलसी,सागवान समेत अन्य पौधा लगाने का निर्णय लिया गया है। साथ ही पौधारोपण जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। इस दौरान पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने के लिए हरेक लोगो को कम-से-कम से एक पौधा लगाने का आहवान किया गया।

chat bot
आपका साथी