छात्रों को लोक अदालत व विधिक सहायता के बारे में दी जानकारी

नवादा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर नगर स्थित गांधी इंटर स्कूल के लीगल लिटरेसी क्लब द्वारा शनिवार को पैन इंडिया अवेयरनेस एंड आउटरीच कैंपेन का आयोजन किया गया। यह आयोजन भारत की आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर विधिक सहायता जागरूकता कार्यक्रम के तहत किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 11:19 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 11:19 PM (IST)
छात्रों को लोक अदालत व विधिक सहायता के बारे में दी जानकारी
छात्रों को लोक अदालत व विधिक सहायता के बारे में दी जानकारी

नवादा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर नगर स्थित गांधी इंटर स्कूल के लीगल लिटरेसी क्लब द्वारा शनिवार को पैन इंडिया अवेयरनेस एंड आउटरीच कैंपेन का आयोजन किया गया। यह आयोजन भारत की आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर विधिक सहायता जागरूकता कार्यक्रम के तहत किया गया। प्राचार्य अफजल सआदत हुसैन के मार्गदर्शन में हुए इस कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों को लोक अदालत और विधिक सहायता के महत्व के बारे में बताया गया। बाल अधिकार और शिक्षा पर कई संस्थानों के साथ कार्य कर चुके अनुभवी शिक्षक प्यारेलाल कुमार ने बच्चों को बताया कि लोक अदालतों की स्थापना भारत सरकार द्वारा पारित विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 के तहत की गई है। जिसे हम नालसा के नाम से जानते हैं। 9 नवंबर 1995 को यह अधिनियम लागू कर दिया गया और लोक अदालतें अस्तित्व में आईं। नालसा का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को न्याय पाने के लिए मुफ्त संसाधन प्रदान करना और लंबित मुकदमों के त्वरित निष्पादन का है। शिक्षक डॉ. प्रभात कुमार ने बताया कि लोक अदालत का अर्थ है आम लोगों की अदालत जो हमारी प्राचीन ग्राम पंचायतों के विचारधारा पर ही आधारित है। शिक्षक सुबोध कुमार ने उपस्थित बच्चों को अपने संवैधानिक अधिकारों और कर्तव्यों की ज्यादा से ज्यादा जानकारी प्राप्त करने और अपने आस-पास की सामाजिक बुराइयों जैसे बाल श्रम और बाल विवाह के खिलाफ़ आवाज उठाने और लोगों को जागृत करने के लिए प्रेरित किया। समारोह के अंत में बच्चों के बीच भारतीय संविधान पर आधारित एक क्वि•ा प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसका संचालन स्कूल लीगल लिटरेसी क्लब के नोडल शिक्षक मृत्युंजय कुमार ने किया। पूरे कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में शिक्षक दीपक कुमार और विवेक कुमार ने काफ़ी सहयोग किया।

chat bot
आपका साथी