मास्क लगा कर चलें नहीं तो भरना होगा जुर्माना

नवादा प्रशासन की ओर से शुक्रवार को प्रखंड के विभिन्न चौक चौराहे पर कोरोना बीमारी से बचाव के लिए मास्क लगा कर घरों से निकलने के लिए प्रचार प्रसार किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Feb 2021 11:33 PM (IST) Updated:Fri, 19 Feb 2021 11:33 PM (IST)
मास्क लगा कर चलें नहीं तो भरना होगा जुर्माना
मास्क लगा कर चलें नहीं तो भरना होगा जुर्माना

नवादा : प्रशासन की ओर से शुक्रवार को प्रखंड के विभिन्न चौक चौराहे पर कोरोना बीमारी से बचाव के लिए मास्क लगा कर घरों से निकलने के लिए प्रचार प्रसार किया गया। बीडीओ राजमिति पासवान एवं सीओ रजनी कुमारी ने नरहट, शेखपुरा बाजार में ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से लोगों को मास्क लगा कर घरों से बाहर निकलने एवं वाहनों पर मास्क लगा कर सफर करने की अपील किया। बीडीओ ने बताया कि कोरोना बीमारी अभी समाप्त नहीं हुआ है इसलिए सावधानी ही बचाव है। जब तक पूर्ण रूप से यह बीमारी समाप्त नही हो जाता तब तक सावधानी बरतनी आवश्यक है। बीडीओ ने कहा कि आज आप लोगों को हिदायत किया जा रहा। अगले दिन शनिवार से मास्क जांच अभियान चलाया जाएगा और जो व्यक्ति बिना मास्क लगाए पकड़े जाएंगे उनसे जुर्माना वसूला जाएगा। बीडीओ सीओ ने ऑटो, बस, कार, बाइक को रोक रोक कर यात्रियों से मास्क लगा कर सफर करने की हिदायत दिया। बाजार में घूम कर दुकानदारों को भी मास्क लगाने एवं ग्राहकों को भी मास्क लगा कर बाजार में खरीदारी के लिए प्रेरित करने के लिए आग्रह किया।

-------------------

नारदीगंज में मास्क चेकिग के दौराना जुर्माना की वसूली

संसू,नारदीगंज;राजगीर बोधगया राजमार्ग पर स्थित थाना परिसर कं समीप शुक्रवार को कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क चेकिग अभियान चलाया गया। बीडीओ राजीव रंजन के नेतृत्व में मास्क चेकिग हुआ। मौके पर सीओ अमिता सिन्हा,बीएसओ दिनेश कुमार,पुलिस इंसपेक्टर सुजय भारती,थानाध्यक्ष मोहन कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहें। अधिकारियो के देखरेख में मास्क चेकिग किया गया। इस मौकं पर अधिकारियों ने पुलिस के सहयोग से वाहन पर सवार चालकों को मास्क चेकिग किया । वैगर मास्क कं चलने वाले कई वाहन चालकों ने अधिकारियों व पुलिस को देखते ही रास्ता बदल कर मंजिल तय किया। अधिकारियों ने कहा कोरोना वायरस को खतरा अभी टला नहंीं है,लोगों को सजग व सचेत रहने की जरूरत है। वाहन चलाते वक्त व घर से बाहर निकलने पर मास्क अवश्य पहनें। अन्यथा,मास्क नहीं लगाने वाले व्यक्ति पर जुर्माना किया जायेगा। कहा गया इस अभियान में वैगर मास्क को लगाकर चलने वाले 51 व्यक्ति से 50-50 रुपये की जुर्माने के तौर पर राशि की वसूली किया गया है। मास्क चेकिग में 2550 रुपये की वसूली हुई है। और जुर्माने की राशि वसूली के उपरांत उनसभी व्यक्ति को मास्क देकर मास्क पहनने कर चलने व सुरक्षित रहने का नसीहत दिया गया। मौके पर मास्टर टेनर अनिलेश कुूमार,शिक्षक मनोज कुमार समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी