बाल चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने पर सम्मानित हुए डॉ. महेश

द इंडियन एकेडमी ऑफ पेडियाट्रिक्स की ओर से आयोजित राज्यस्तरीय कांफ्रेंस में जिले के प्रसिद्ध चिकित्सक शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. महेश कुमार को सम्मानित किया गया। उन्हें बाल चिकित्सा के क्षेत्र में उनकी अकादमिक उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया। आइएपी के राज्य अध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार सिंह पीएमसीएच के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. निगम प्रकाश नारायण डॉ. विजय जैन

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 09:45 PM (IST) Updated:Mon, 21 Oct 2019 09:45 PM (IST)
बाल चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने पर सम्मानित हुए डॉ. महेश
बाल चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने पर सम्मानित हुए डॉ. महेश

द इंडियन एकेडमी ऑफ पेडियाट्रिक्स की ओर से आयोजित राज्यस्तरीय कांफ्रेंस में जिले के प्रसिद्ध चिकित्सक शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. महेश कुमार को सम्मानित किया गया। उन्हें बाल चिकित्सा के क्षेत्र में उनकी अकादमिक उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया। आइएपी के राज्य अध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार सिंह, पीएमसीएच के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. निगम प्रकाश नारायण, डॉ. विजय जैन, डॉ. ऋषिकेश ने उन्हें प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।

मरीजों की सेवा और प्रोटोकॉल के अनुसार इलाज को लेकर डॉ. महेश कुमार को यह सम्मान दिया गया। उन्हें राज्यस्तरीय कांफ्रेंस में सम्मानित किए जाने पर जिले के चिकित्सकों ने काफी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है। डॉ. शत्रुघ्न प्रसाद, डॉ. एके अरुण, डॉ. विमल प्रसाद सिंह, डॉ. सुधा शर्मा, डॉ. साधु शरण, डॉ. संतोष कुमार आदि ने बधाई देते हुए कहा कि डॉ. महेश को सम्मानित किया जाना जिले के लिए गौरव का विषय है। गौरतलब है कि 19 व 20 अक्टूबर को बोधगया में 30वां राज्य स्तरीय कांफ्रेंस का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. बकुल जयंत पारिख सहित कई जाने-माने शिशु रोग विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे। दो दिनों तक लगातार डेंगू, चमकी बुखार, जेई, जन्मजात दिव्यांगता समेत बच्चों में होने वाली अन्य कई प्रकार की बीमारियों पर गहन मंथन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने प्रोटोकॉल और आइएपी की गाइडलाइन के अनुसार मरीजों के इलाज करने पर जोर दिया। इस कॉन्फ्रेंस में सूबे के दो सौ से अधिक शिशु रोग विशेषज्ञों ने भाग लिया था।

chat bot
आपका साथी