मांगें पूरी नहीं होने पर आशा ने खोला मोर्चा

- सीएम के कार्यक्रम का कर सकती हैं विरोध - आशा संघ की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा फोटो-23

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 07:31 PM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 07:31 PM (IST)
मांगें पूरी नहीं होने पर आशा ने खोला मोर्चा
मांगें पूरी नहीं होने पर आशा ने खोला मोर्चा

संवाद सहयोगी, नवादा : आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता संघ की कोर कमेटी की बैठक शुक्रवार को आरएसएस कार्यालय में हुई। इसमें संघ की प्रदेश महामंत्री इंदु झा व भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री मनीष कुमार सिंह उपस्थित रहे। प्रदेश महामंत्री ने वारिसलीगंज पीएचसी प्रभारी का स्थानांतरण सहित संघ की 12 सूत्री मांगों को पूरा नहीं किए जाने पर रोष प्रकट किया। उन्होंने कहा कि सिविल सर्जन कार्यालय घेराव के दौरान सात दिनों का अल्टीमेटम दिया गया था। नौ दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जो प्रशासन की उदासीनता को दिखाता है। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री मनीष कुमार सिंह ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं की बदौलत स्वास्थ्य विभाग की हर योजनाएं सफल रही हो रही हैं। लेकिन सिविल सर्जन एवं जिला प्रशासन द्वारा उनके लंबित भुगतान समेत मान-सम्मान की अनदेखी दुर्भाग्यपूर्ण है। एक तरफ सरकार महिला कर्मियों को सुरक्षा देने की बात करती है। वहीं आशा को जिला प्रशासन द्वारा दमनात्मक कार्रवाई के तहत एफआइआर की धमकी दी जा रही है। संघ की जिलाध्यक्ष राधा देवी ने कहा कि वारिसलीगंज के पीएचसी प्रभारी के विरुद्ध अबतक कोई कार्रवाई नहीं किया जाना दुखद है। इस मसले पर डीएम ने भी आशा की उपेक्षा की। उन्होंने कहा कि रविवार को डीएम का पुतला दहन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीएचसी प्रभारी पर कार्रवाई नहीं होने पर आशा संघ नवादा दौरे पर आ रहे सीएम के काफिले को रोकने का कार्य भी कर सकती हैं। मौके पर भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री रामानुज प्रसाद, आशा संघ की जिलामंत्री अनिता कुशवाहा, कोषाध्यक्ष सुलेखा कुमारी, कंचन सिन्हा, वारिसलीगंज प्रखंड अध्यक्ष सरिता कुमारी, प्रखंड मंत्री संजू रानी, करूणा कुमारी आदि उपस्थित थीं।

chat bot
आपका साथी