दहेज नहीं देने पर प्रताड़ित करने का आरोप

नवादा हिसुआ थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी आरती देवी ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। सोमवार को पीड़िता अपने पिता रामशीष चौधरी व मां के साथ थाना पहुंची और ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Aug 2021 11:38 PM (IST) Updated:Mon, 23 Aug 2021 11:38 PM (IST)
दहेज नहीं देने पर प्रताड़ित करने का आरोप
दहेज नहीं देने पर प्रताड़ित करने का आरोप

नवादा: हिसुआ थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी आरती देवी ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। सोमवार को पीड़िता अपने पिता रामशीष चौधरी व मां के साथ थाना पहुंची और ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़िता ने बताया कि 5 फरवरी 2017 को उनकी शादी गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के केनारचट्टी गांव निवासी बिदेश्वरी चौधरी के पुत्र रामविजय चौधरी से हुई थी। शादी के कुछ महीने तक सबकुछ ठीक रहा। फिर बाद में ससुर बिदेश्वरी चौधरी, भैसुर उदय चौधरी व कृष्ण चौधरी, गोतनी सोनिया देवी आदि ने दहेज को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। अक्सर गाली गलौज की जाने लगी। ससुरालवाले मायके से 50 हजार रुपये लाने का दबाव बना रहे थे। सोमवार की सुबह भी उक्त लोगों ने गालीग लौज करते हुए पिता से रूपये मांगने की बात कही। पिता से रुपये नहीं मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद वह अपने मायके आई और परिवार वालों के साथ थाना पहुंच कर कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने भी आवश्यक कारवाई करने का आश्वासन दिया है।

नशे की हालत में पति ने पत्नी संग की मारपीट : पकरीबरावां थाना क्षेत्र के बुधनबीघा गांव में रविवार की रात संजय चौहान ने पत्नी को शराब के नशे में जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई। घायल महिला अजनसिया देवी ने सोमवार को पकरीबरावां थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष नागमणी भाष्कर ने बताया कि महिला ने पति संजय चौहान के ऊपर मारपीट का आरोप लगाया है। महिला की शादी जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के बढ़ौना गांव निवासी संजय चौहान ने के साथ हुई थी। वह रविवार को बुधनबीघा आया और शराब पीकर उत्पात मचाते हुए मारपीट की। थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी