भूमि विवाद को सर्वोच्च प्राथमिकता दें : डीएम

नवादा जिलाधिकारी नवादा यशपाल मीणा ने गुरुवार को भूमि विवाद से संबंधित एक महत्वपूर्ण वीडियो कॉन्फ्रेंसिग किया। जिसमें दोनों अनुमंडल पदाधिकारी अनुमंडल पुलिस अधिकारी आदि उपस्थित थे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 12:12 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 12:12 AM (IST)
भूमि विवाद को सर्वोच्च प्राथमिकता दें : डीएम
भूमि विवाद को सर्वोच्च प्राथमिकता दें : डीएम

नवादा : जिलाधिकारी नवादा यशपाल मीणा ने गुरुवार को भूमि विवाद से संबंधित एक महत्वपूर्ण वीडियो कॉन्फ्रेंसिग किया। जिसमें दोनों अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस अधिकारी आदि उपस्थित थे। डीएम ने स्पष्ट कहा कि जिले में भूमि विवाद से संबंधित मामले को निवारण में सर्वोच्च प्राथमिकता दें। इससे विधि व्यवस्था की समस्या नहीं होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि भूमि विवाद से संबंधित समस्या के निवारण के लिए कोई भी नागरिक अंचल कार्यालय या अनुमंडल कार्यालय में आवेदन दे सकते हैं। निर्धारित तिथि के तहत परिवादी की उपस्थिति में भूमि विवाद की समस्या को नि: शुल्क निर्धारित अवधि में समाधान किया जाएगा। अनुमंडल अधिकारी रजौली को निर्देशित किया गया की भूमि विवाद की बैठक में भूमि सुधार उप समाहर्ता डीसीएलआर को भी अवश्य उपस्थित रहने का निर्देश दें। भूमि विवाद से संबंधित समस्याओं का भौतिक सत्यापन करते हुए समस्या निवारण के संबंध में कई आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डीपीआरओ सत्येंद्र प्रसाद के द्वारा मीडिया में प्रकाशित भूमि विवाद से संबंधित समाचार आपको प्रेषित की जाती है, जिसको 24 घंटे में जांच के उपरांत अपने मंतव्य के साथ प्रतिवेदन देना सुनिश्चित करें। जिले में 8 कब्रिस्तान की घेराबंदी के संबंध में भी कई आवश्यक निर्देश दिए। इसमें तीन सदर अनुमंडल का है एवं पांच रजौली का मामला है। उन्होंने दोनों अनुमंडल पदाधिकारी को कहा कि स्वयं स्थल का निरीक्षण करें एवं समस्या को समाधान कराएं। इस संबंध में वैभव चौधरी उप विकास आयुक्त को भी कई आवश्यक निर्देश मोबाइल के माध्यम से दिए। एनएच 31 का कार्य लगातार करवाने के लिए अनुमंडल अधिकारी रजौली को कई निर्देश दिया गया। अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर उमेश भारती ने बताया कि 14 भूमि विवाद के मामले आए ,जिसमें से 10 मामले को ऑनस्पॉट निष्पादन किया गया। चार मामले संबंधित अंचलाधिकारी के पास भेजा गया है। सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि दोसूत पइन की समस्या को भौतिक निरीक्षण करते हुए समाधान करें। 107 के तहत सभी पेंडिग मामले को सभी थानों से समाधान करावे। इसके लिए 01 दिन में चौकीदार को बैठाकर सभी मामला तामिला कराएं। मुहर्रम और, पंचायत चुनाव निकट में है इसके पहले सभी को तामिला करा कर समाधान करें। दोनों अनुमंडलों में काफी संख्या में 107 की कार्रवाई पेंडिग है जिसको एक सप्ताह में पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने दोनों अनुमंडल पदाधिकारी को कहा कि सीसीए का प्रस्ताव यथाशीघ्र देना सुनिश्चित करें। आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिग में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवादा सदर, रजौली, पकरीबरावां, डीपीआरओ सत्येंद्र प्रसाद आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी