फोरलेन निर्माण कंपनी के कर्मी ने कमरे में लगाई फांसी, हुई मौत

नवादा बख्तियारपुर-रजौली राजमार्ग 31 को फोरलेन बना रही गाबर कंपनी के एक कर्मी ने अपने वेस कैंप के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार की सुबह रजौली थाना क्षेत्र के अमावां मोड़ के समीप कंपनी के कैंप में यह घटना हुई। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला सामने आ रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Jun 2021 11:44 PM (IST) Updated:Sun, 27 Jun 2021 11:44 PM (IST)
फोरलेन निर्माण कंपनी के कर्मी ने कमरे में लगाई फांसी, हुई मौत
फोरलेन निर्माण कंपनी के कर्मी ने कमरे में लगाई फांसी, हुई मौत

नवादा : बख्तियारपुर-रजौली राजमार्ग 31 को फोरलेन बना रही गाबर कंपनी के एक कर्मी ने अपने वेस कैंप के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार की सुबह रजौली थाना क्षेत्र के अमावां मोड़ के समीप कंपनी के कैंप में यह घटना हुई। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला सामने आ रहा है। मृतक कर्मी की पहचान पंजाब के अमृतसर जिले के डोबोवाल थाना क्षेत्र के निवासी गुरुमुख सिंह के 25 वर्षीय पुत्र हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक के कमरे में साथ रहने वाले उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के निवासी स्वर्ण सिंह के पुत्र सरबजीत सिंह ने बताया कि सहकर्मी गाबर कंस्ट्रक्शन कंपनी में मशीन ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। विगत तीन वर्षों से गांव के ही एक लड़की से प्रेम करता था। विगत दिनों लड़की के घरवालों को दोनों के रिश्ते की जानकारी हो गई।लड़की के मां-बाप ने लड़की से मोबइल छीन लिया। बात न होने पर हरप्रीत सिंह बहुत परेशान रहने लगे। बाद में लड़की ने फोन करके बताया कि मां-बाप द्वारा कहीं दूसरे जगह रिश्ता तय किया जा चुका है। जिससे आहत होकर बीते दो दिनों से खाना-पीना छोड़ दिया था। लाख समझाने-बुझाने के बावजूद वह उसी लड़की के गम में डूबा रहता था। रविवार के सुबह मैं बाथरूम से फ्रेश होकर कैंटीन में नाश्ता करने चला गया। इसी दौरान लगभग 7 बजे युवक रूम में अकेलेपन का फायदा उठाकर बंद कमरे में फांसी लगा पंखे से झूल गया। फांसी पर झुलने के दौरान कमरे के अंदर छटपटाहट की आवाज सुनने पर आसपास के सहकर्मी जुटे और बाहर लगे कूलर को हटाकर कमरे में प्रवेश किया। हरप्रीत को पंखे में लटका देखकर सहकर्मियों ने उसे नीचे उतारा। कंपनी के वाहन से उसे अनुमंडल अस्पताल रजौली लाया गया। अस्पताल में ड्यूटी पर रहे डॉ राजीव रंजन ने वाहन पर ही जांच के दौरान मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर दरबारी चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए नावदा भेज दिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की रही है। जांचोपरांत आगे की कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल, कंपनी के द्वारा उसके स्वजनों को सूचना दे दी गई है।

chat bot
आपका साथी