बंधन बैंक के कर्मियों से लूट में अंतरजिला गिरोह के चार लुटेरे गिरफ्तार

रजौली। बंधन बैंक के कर्मियों से लूटपाट के दो मामलों में शामिल चार लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार सभी बदमाश नालंदा जिले के हैं। उनके पास से कुछ रुपये और कई अन्य सामग्री बरामद हुआ। मंगलवार की देर शाम को एसडीपीओ रजौली संजय कुमार पांडेय ने सिरदला थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में घटनाक्रम का राजफाश किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Aug 2021 08:18 PM (IST) Updated:Tue, 24 Aug 2021 08:18 PM (IST)
बंधन बैंक के कर्मियों से लूट में अंतरजिला गिरोह के चार लुटेरे गिरफ्तार
बंधन बैंक के कर्मियों से लूट में अंतरजिला गिरोह के चार लुटेरे गिरफ्तार

रजौली। बंधन बैंक के कर्मियों से लूटपाट के दो मामलों में शामिल चार लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार सभी बदमाश नालंदा जिले के हैं।

उनके पास से कुछ रुपये और कई अन्य सामग्री बरामद हुआ। मंगलवार की देर शाम को एसडीपीओ रजौली संजय कुमार पांडेय ने सिरदला थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में घटनाक्रम का राजफाश किया। गिरोह का सरगना व कांड का मास्टर माइंड बैंक का पूर्व कर्मी निकला।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पांडेय ने बताया कि रजौली थाना क्षेत्र के पहलवान मोड़ के समीप 12 अगस्त को रजौली शाखा के बंधन बैंक कर्मी से लगभग 13 हजार रुपये की लूट की गई थी। इसका अनुसंधान जारी ही था कि 13 अगस्त को सिरदला थाना क्षेत्र के बिजुबिगहा शाखा के बंधन बैंक कर्मी से ही लगभग 62 हजार रुपये की लूट की गई। रजौली थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर दरबारी चौधरी, सिरदला थानाध्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा एवं तकनीकी टीम के सहयोग से नालंदा जिले में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान चार लुटेरों को गिरफ्तार किया गया। जिसकी पहचान नालंदा जिले के नालंदा थाना क्षेत्र के रंगीला बिगहा गांव निवासी विजय यादव के पुत्र अजीत कुमार, नुरसराय थाना क्षेत्र के नारी गणेशपुर गांव निवासी गणेश प्रसाद के पुत्र पंकज कुमार, मानपुर थाना क्षेत्र के हरगांवा निवासी महेंद्र यादव के पुत्र रंजीत कुमार एवं रहुई थाना क्षेत्र के इमामगंज निवासी नगीना यादव के पुत्र विकास कुमार है। गिरफ्तार लुटेरों ने दोनों जगह के अलावा नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना अंतर्गत 19 अगस्त को बंधन बैंक कर्मी से 98 हजार रुपये एवं गया जिले के बुनियादगंज थाना क्षेत्र के अलीपुर पुल के समीप 21 अगस्त को 1 लाख 31 हजार की लूट की बात स्वीकारी है। गिरफ्तार लुटेरों के पास से लूटकांड में प्रयुक्त एक स्कोर्पियो, दो बाइक, पांच मोबाइल, लूट के 24 हजार रुपये एवं लूट के पैसों से खरीदे गए दो बैग, आवेदकों का ऋण फॉर्म, कलकुलेटर,चूल्हा, कुकर, गद्दा, बेड समेत अन्य पदार्थो को जब्त किया गया है। डीएसपी ने बताया कि इस बैंक का मास्टर माइंड पूर्व में काम कर रहे बंधन बैंक कर्मी अजीत कुमार है। बंधन बैंक में कम रेटिग मिलने के कारण 7 अगस्त को नौकरी छोड़ दिया। और बंधन बैंक के विभिन्न शाखाओं में लूट का काम अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर करने लगा। पूर्व बंधन कर्मचारी 2019 में बंधन बैंक में नौकरी शुरू किया था। उसके द्वारा नौकरी छोड़ते ही बंधन बैंक के अन्य शाखाओं को टारगेट कर लूटपाट करने लगा। लूट कांड का उद्भेदन करने वाले टीम को बधाई दी एवं पुरस्कृत करने की बात कही। मौके पर एएसआइ निरंजन सिंह के अलावे अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। सोसराय में एक घर से हुई बदमाशों की गिरफ्तारी

सिरदला। बंधन बैंक कर्मियों से लूटपाट में गिरफ्तारी नालंदा जिले के सोरसराय थाना क्षेत्र के सोरसराय निवासी प्रमोद कुमार के घर से मंगलवार की सुबह की गई। मौके से एक लुटेरा आकाश कुमार भागने में सफल रहा। कांड के उद्भेदन के लिए एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रजौली संजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में टीम का गठन हुआ था। जिसमें रजौली के थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर दरबारी चौधरी, सिरदला थानाध्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा, तकनीकी सेल के पुलिस पदाधिकारी राजीव कुमार, पुलिस पदाधिकारी सरोज कुमार एवं सिपाही कन्हाई कुमार को शामिल थे। टीम द्वारा तकनीकी व वैज्ञानिक अनुसंधान तथा आसूचना संकलन के आधार पर कामयाबी पाई।

chat bot
आपका साथी