उर्वरक विक्रेता किसानों के पहले मार्गदर्शक

नवादा कृषि विज्ञान केंद्र ग्राम निर्माण मण्डल सर्वोदय आश्रम सोखोदेवरा के बैनर तले सोमवार को विभिन्न प्रखंडों के तीन दर्जन उर्वरक विक्रेताओं एवं अनुज्ञप्ति धारकों का पन्द्रह दिवसीय सर्टिफिकेट कोर्स का शुभारंभ किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Aug 2021 11:36 PM (IST) Updated:Mon, 23 Aug 2021 11:36 PM (IST)
उर्वरक विक्रेता किसानों के पहले मार्गदर्शक
उर्वरक विक्रेता किसानों के पहले मार्गदर्शक

नवादा : कृषि विज्ञान केंद्र, ग्राम निर्माण मण्डल सर्वोदय आश्रम सोखोदेवरा के बैनर तले सोमवार को विभिन्न प्रखंडों के तीन दर्जन उर्वरक विक्रेताओं एवं अनुज्ञप्ति धारकों का पन्द्रह दिवसीय सर्टिफिकेट कोर्स का शुभारंभ किया गया। जिसका उद्घाटन ग्राम निर्माण मण्डल के प्रधानमंत्री अरविद कुमार एवं वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ. रंजन कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। उद्घाटन के बाद लोगों को संबोधित करते हुए ग्राम निर्माण मण्डल के प्रधानमंत्री अरविद कुमार ने कहा कि उर्वरक विक्रेता किसानों के लिए पहला मार्गदर्शक होते हैं। परन्तु प्रशिक्षण के अभाव में वे सही जानकारी किसानों के बीच नहीं पहुंचा पाते हैं। इसी को लेकर कृषि विज्ञान केंद्र के द्वारा उर्वरक विक्रेताओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन किया गया है। ताकि प्रशिक्षण पाकर उर्वरक विक्रेता किसानों को होने वाले नुकसान से बचा सकते हैं। केवीके के वरीय वैज्ञानिक डॉ. रंजन कुमार सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त कर उर्वरक विक्रेता किसानों तक सही तकनीक एवं सही जानकारी पहुंचाएं, जिससे कि वृहद स्तर पर किसान लाभान्वित हो सकें और उत्पादन के साथ ही फसलों की गुणवत्ता तथा भूमि की उर्वरा शक्ति का संतुलन बना रहे। केवीके के वैज्ञानिक डॉ. जयवंत कुमार सिंह ने बताया कि 15 दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों को सैद्धान्तिक के साथ-साथ प्रायोगिक जानकारी भी दी जाएगी। जिसमें किसानों को समेकित पोषक तत्व प्रबन्धन उर्वरक विषयक जानकारी, रख-रखाव, उर्वरक के प्रयोग का तरीका, जैविक खाद आदि महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी जाएगी। मौके पर वैज्ञानिक कल्पना सिन्हा, रौशन कुमार, विकास कुमार, नीलम कुमारी आदि ने भी प्रशिक्षण में उर्वरक विक्रेताओं को कई आवश्यक जानकारियां साझा की।

chat bot
आपका साथी