महिला मजदूर की नहर में डूबने से मौत

नवादा वारिसलीगंज नगर परिषद की वार्ड संख्या 03 माफी कोयरी टोला निवासी मुन्नू राम की 38 वर्षीया पत्नी संगीता देवी की मौत पौरा नहर में डूबने से हो गई। शुक्रवार की शाम गांव के किसी किसान के खेत में धान रोपनी कर घर लौटने के दौरान हादसे का शिकार हुई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 11:32 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 11:32 PM (IST)
महिला मजदूर की नहर में डूबने से मौत
महिला मजदूर की नहर में डूबने से मौत

नवादा : वारिसलीगंज नगर परिषद की वार्ड संख्या 03 माफी कोयरी टोला निवासी मुन्नू राम की 38 वर्षीया पत्नी संगीता देवी की मौत पौरा नहर में डूबने से हो गई। शुक्रवार की शाम गांव के किसी किसान के खेत में धान रोपनी कर घर लौटने के दौरान हादसे का शिकार हुई। साथ रही महिलाओं के शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे मजदूरों ने नहर से महिला के शव को निकाला। परिजनों द्वारा जीवित समझकर इलाज के लिए वारिसलीगंज पीएचसी लाया गया। जहां देखते ही चिकित्सक मृत करार दिया। घटना की सूचना बाद स्थानीय पुलिस के साथ बीडीओ सत्यनारायण पंडित अस्पताल पहुंचे तथा कागजी प्रक्रिया पूरी कर मृतिका के पति को पारिवारिक लाभ के तहत दिया जाने वाला लाभ की राशि 20 हजार रुपये का चेक दिया।

बताया गया कि महिला को एक 16 वर्ष का पुत्र व 12 वर्ष की पुत्री है। शव के पास मृतिका के दोनों बच्चे जार बेजार रो रहे थे। जबकि अन्य स्वजनों की दहाड़ से अस्पताल का वातावरण कारुणिक हो रहा था। बताता गया कि महिला अपने अन्य सहेलियों के साथ गांव के ही किसी किसान के खेत में धान रोपने शुक्रवार की सुबह माफी गांव के सोहन थान बघार गई थी। जाने के समय भी नहर के पुलिया को छोड़ जल्दी पहुंचने को ले बीच नहर से पानी में घुसकर खेत गई थी। लौटने के समय नहर में जल स्तर बढ़ गया था। फलत: पानी में घुसते ही डूबने लगी। साथी महिलाओं के प्रयास भी काम नहीं आया। और गहरे पानी में डूब जाने से मृत्यु हो गई। घटना बाद विधायक अरुणा देवी के प्रतिनिधि शैलेन्द्र सिंह, भाजपा नेता सह माफी ग्रामीण देवाश्रय सिंह समेत माफी गांव के दर्जनों लोग अस्पताल पहुंच मृतक के आश्रितों को ढांढस बंधवाया।

chat bot
आपका साथी