यूरिया नहीं मिलने पर किसानों ने समाहरणालय पर किया प्रदर्शन

नवादा। यूरिया की किल्लत से परेशान जिले के किसान सड़क पर आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन करते हुए मंगलवार को समाहरणालय के पास पहुंचे। इसके साथ ही प्रदर्शन किया। सड़क को घंटों जाम कर आवागमन बाधित कर दिया। सड़क से गुजरने वाले बड़े-छोटे सभी वाहनों को रोक दिया। कई अधिकारियों के भी वाहन भी जाम में फंस गये।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Sep 2021 11:17 PM (IST) Updated:Tue, 07 Sep 2021 11:17 PM (IST)
यूरिया नहीं मिलने पर किसानों ने समाहरणालय पर किया प्रदर्शन
यूरिया नहीं मिलने पर किसानों ने समाहरणालय पर किया प्रदर्शन

नवादा। यूरिया की किल्लत से परेशान जिले के किसान सड़क पर आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन करते हुए मंगलवार को समाहरणालय के पास पहुंचे। इसके साथ ही प्रदर्शन किया। सड़क को घंटों जाम कर आवागमन बाधित कर दिया। सड़क से गुजरने वाले बड़े-छोटे सभी वाहनों को रोक दिया। कई अधिकारियों के भी वाहन भी जाम में फंस गये। वाहन से उतरकर अधिकारी पैदल अपने कार्यालय जाते दिखे। इस दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना था कि दो दिनों से जिले के विभिन्न इलाके के हजारों किसान कृषि सेवा केंद्र बिस्कोमान के पास धूप में खड़े रहकर बिना बिना खाद लिए वापस घर लौट जा रहे हैं। धान बेहतर होने की स्थिति में है। फसल में खाद की अत्यंत आवश्यकता है। खाद को लेकर किसान कृषि कार्यालय से बाजार की दुकानों का चक्कर लगा रहे हैं। बावजूद जिला प्रशासन द्वारा किसानों की समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। किसानों ने कहा कि अगर समय पर खाद उपलब्ध नहीं कराया गया तो लगातार आंदोलन किया जाएगा। खाद की मांग को लेकर किसानों ने करीब डेढ़ घंटे तक समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन करते रहे। घटना की जानकारी मिलते ही जिला कृषि पदाधिकारी लक्ष्मण प्रसाद समाहरणालय के पास पहुंचे। इसके बाद प्रदर्शन कर रहे किसानों को शांत कराया। साथ ही किसानों को बिस्कोमान गोदाम से खाद उपलब्ध कराने का आश्वासन देकर जाम हटाया। मौके पर सैंकड़ों की संख्या में किसान शामिल थे।

------------------------

बिस्कोमान में भी किसानों ने किया हंगामा

- जिले में 17 अगस्त के बाद यूरिया का स्टाक समाप्त हो चुका था। बाजार से भी यूरिया गायब थी। किसान यूरिया लेने के लिए कृषि विभाग कार्यालय का चक्कर लगा रहे थे। जिले में यूरिया आने के बाद सोमवार से वितरण किया जा रहा है। मंगलवार को दूसरे दिन कृषि सेवा केंद्र बिस्कोमान नवादा में हजारों की संख्या में किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। यूरिया लेने के लिए किसान हंगामा करने लगे। अनियंत्रित भीड़ को देखकर बिस्कोमान गोदाम प्रबंधक द्वारा काउंटर नहीं खोला जा रहा था। इसकी जानकारी मिलते ही सदर प्रखंड बीडीओ अंजनी कुमार एवं नगर थाना पुलिस ने पहुंचकर किसानों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस द्वारा किसानों को लाइन में लगाकर खाद वितरण कार्य शुरू कराया गया। यूरिया लेने के लिए किसान दिनभर खड़े दिखे।

chat bot
आपका साथी