राष्ट्रीय पोषण माह के तहत बाल विकास परियोजना कार्यालय में मेला आयोजित

नवादा। राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर बाल विकास परियोजना कार्यालय सिरदला में मेला का आयोजन किया गया। जिसमें योग जागरूकता के अलावा पोषण की जानकारी दी गई। मौके पर सही पोषण देश रोशन का नारा बुलंद किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 11:08 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 11:08 PM (IST)
राष्ट्रीय पोषण माह के तहत बाल विकास परियोजना कार्यालय में मेला आयोजित
राष्ट्रीय पोषण माह के तहत बाल विकास परियोजना कार्यालय में मेला आयोजित

नवादा। राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर बाल विकास परियोजना कार्यालय सिरदला में मेला का आयोजन किया गया। जिसमें योग जागरूकता के अलावा पोषण की जानकारी दी गई। मौके पर सही पोषण, देश रोशन का नारा बुलंद किया गया।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय पोषण माह में उत्तम स्वास्थ्य एवं शरीर के पोषण स्तर को बढ़ावा देने के लिए योग सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों व महिलाओं को शामिल कर अलग अलग आसन की जानकारी दी गयी और आसन भी कराए गए। बच्चों को अलग आसन, गर्भवती महिलाओं के अलग आसन और धात्री महिलाओं को अलग आसन की जानकारी दी गयी। इसके अलावा लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए प्रखंड के सभी पंचायत में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों द्वारा रैली भी आयोजित की गयी। कहा गया कि करें योग, रहें निरोग।

योगिक आहार की भी जानकारी दी गयी। बच्चों एवम महिलाओं को बताया गया कि नियमित तौर पर यदि योग किया जाए और योगिक आहार लिया जाए तो शरीर में स्फूर्ति और ऊर्जा बनी रहती है। इस दौरान योग के अन्य फायदे भी बताए गए जैसे योग से मानसिक एकाग्रता बढ़ती है, प्रतिरोधक क्षमता और डिप्रेशन एवम अन्य बीमारियों से भी लड़ने में मदद मिलता है। नियमित रूप से योग करने से लोग अपनी ऊर्जा का सही इस्तेमाल कर सकते हैं और फिर अपनी उत्पादकता और रचनात्मकता बढ़ाने में भी मदद मिल सकती है।

सी-3 के जिला समन्वयक प्रिस कुमार ने बताया कि योगिक सत्रों के पश्चात अधिक से अधिक लोग योग के फायदों से परिचित हुए हैं। लोग नियमित तौर पर योग करके अपना मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर बढ़ा सकते हैं। मौके पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अंजू कुमार, सुखदेव चौधरी, प्रेमा देवी,, जीविका प्रबन्धक रेशमी कुमारी, समेत सभी सेविका उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी