भारी बारिश के कारण फुलवरिया डैम का जलस्तर बढ़ा

नवादा। रजौली प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाके में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण फुलवरिया डैम में जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंच गया है। जिससे आसपास के लोग काफी चितित हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 11:47 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 11:47 PM (IST)
भारी बारिश के कारण फुलवरिया डैम का जलस्तर बढ़ा
भारी बारिश के कारण फुलवरिया डैम का जलस्तर बढ़ा

नवादा। रजौली प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाके में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण फुलवरिया डैम में जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंच गया है। जिससे आसपास के लोग काफी चितित हैं। वही स्थानीय प्रशासन से लेकर सिचाई विभाग की पूरी टीम दिन रात बढ़ते जलस्तर पर नजर रख रही है। प्रतिदिन इसकी रिपोर्ट वरीय पदाधिकारी को भेजी जा रही है। बढ़ते जलस्तर के कारण फुलवरिया डैम से भानेखाप और चोरडीहा जाने वाली सड़क डूब चुकी है आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। जिस रफ्तार से फुलवरिया डैम में जलस्तर बढ़ रहा है। अगर इसी रफ्तार से जलस्तर बढ़ता चला गया तो डैम का फाटक खोलना होगा। जिससे निचले स्तर के ग्रामीण इलाके में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इससे किसानों की फसल भी बर्बाद होने की संभावना है। क्योंकि फुलवरिया डैम से निकलने वाले दोनों कैनाल पूर्ण रूप से दुरुस्त नहीं है। जगह जगह पर टूटा हुआ है, ऐसे में अगर डैम का फाटक खुलता है तो जो किसान धान की रोपनी किए हैं, उनकी फसल बर्बाद हो सकती है। बताया जाता है कि जंगली क्षेत्र के तीन नदियां फुलवरिया डैम में आकर मिलती है। तीनों नदियां अभी पूरे रौद्र रूप में बह रही है। बताते चलें कि फुलवरिया डैम से भानेखाप और चोरडीहा तक प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से सड़क का निर्माण कराया गया है, यह सड़क अभी पूर्णरूपेण बनकर तैयार भी नहीं हुआ है। लेकिन फुलवरिया डैम में बढ़ते जलस्तर के कारण सड़क डूब चुका है। इस संबंध में इसलिए चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि फुलवरिया डैम में बढ़ते जलस्तर को सुबह शाम मॉनिटरिग की जा रही है। जरूरत पड़ने पर फाटक खोला जाएगा।

chat bot
आपका साथी