डीएम ने छठ घाटों का किया निरीक्षण, व्यवस्था का लिया जायजा

नवादा जिलाधिकारी यशपाल मीणा ने शनिवार को सूर्य मंदिर छठ घाटों का औचक निरीक्षण किया। उपस्थित अधिकारियों को घाट की साफ-सफाई वैरिकेडिग प्रकाश की व्यवस्था विधि व्यवस्था संधारण करने के लिए कई आवश्यक निर्देश दिए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Nov 2021 08:50 PM (IST) Updated:Sat, 06 Nov 2021 08:50 PM (IST)
डीएम ने छठ घाटों का किया निरीक्षण, व्यवस्था का लिया जायजा
डीएम ने छठ घाटों का किया निरीक्षण, व्यवस्था का लिया जायजा

नवादा : जिलाधिकारी यशपाल मीणा ने शनिवार को सूर्य मंदिर छठ घाटों का औचक निरीक्षण किया। उपस्थित अधिकारियों को घाट की साफ-सफाई, वैरिकेडिग ,प्रकाश की व्यवस्था, विधि व्यवस्था संधारण करने के लिए कई आवश्यक निर्देश दिए। जिले का प्रसिद्ध हंड़िया सूर्य मंदिर छठ घाट, शोभिया सूर्य मंदिर छठ घाट, गढ़पर सूर्य मंदिर घाट आदि का निरीक्षण कर उन्होंने बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। दो दिन के अंदर सभी घाटों की सफाई करने का निर्देश दिया गया। जिन घाटों पर पानी अधिक है वहां पर बांस से बैरिकेडिग करने के लिए कहा गया। सभी घाटों पर लाइट की व्यवस्था करने के लिए कई आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि छठ व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी या दिक्कत नहीं होनी चाहिए। सभी सूर्य मंदिर छठ घाटों पर आधारभूत सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। सभी छठ घाटों पर टीकाकरण की व्यवस्था भी की जाएगी। इसके अलावा जिलाधिकारी ने आज कई टीकाकरण केंद्रों का भी औचक निरीक्षण किया। नगर परिषद नवादा के वार्ड 26 और 27 वार्ड के टीका केंद्रों का निरीक्षण किया। उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों को शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बड़ी दरगाह, इस्लामनगर की भट्ट नगर ,नवीन नगर पोस्टमार्टम रोड की भी कई टीका केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

छठ पर्व की तैयारियां शुरू घाट की हुई साफ-सफाई : हिसुआ नगर परिषद के छठ घाटों को संवारने का काम शुरू कर दिया गया है ।शनिवार को तमसा नदी घाट पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी डा. मनीष कुमार एवं मुख्य पार्षद कुंती देवी की देखरेख में घाटों की साफ-सफाई व अन्य काम शुरू हुआ। कार्यपालक पदाधिकारी खुद निगरानी में सभी कार्य करा रहे हैं। उन्होंने शनिवार को छठ घाटों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। वही मुख्य पार्षद कुंती देवी ने घाट को सजाने एवं सुविधायुक्त बनाने के लिए उपस्थित कर्मियों को निर्देश दिया। बता दें हिसुआ का तमसा नदी छठ घाट शहर का सबसे बड़ा छठ घाट है। यहां भगवान भास्कर को अर्घ देने हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। छठ घाट को संवारने में विभिन्न संगठनों के सदस्य दिन रात कार्य कर रहे हैं। मौके पर नगर परिषद के वार्ड पार्षद बिल्टू चौधरी, समाजसेवी पवन गुप्ता, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के रोशन कुमार सहित दर्जनों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी