लड़की का डर्टी वीडियो बना तीन महीने तक किया गंदा काम, इनकार किया तो हुई ये बात

बिहार में फिर एक लड़की से सामूहिक दुष्‍कर्म कर उसका वीडियो वायरल कर दिया गया है। घटना के मुख्‍य आरोपित सहित तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

By Amit AlokEdited By: Publish:Sun, 18 Nov 2018 09:39 PM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 10:30 PM (IST)
लड़की का डर्टी वीडियो बना तीन महीने तक किया गंदा काम, इनकार किया तो हुई ये बात
लड़की का डर्टी वीडियो बना तीन महीने तक किया गंदा काम, इनकार किया तो हुई ये बात

नवादा [जेएनएन]। गांव की एक नाबालिग लड़की से दरिंदों ने सामूहिक दुष्कर्म कर उसका वीडियो वीडियो बनाया, फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे ब्‍लैकमेल करने लगे। इस तरह आगे तीन महीने तक सामूहिक दुष्‍कर्म का कुकृत्‍य जारी रहा। तंग आकर लड़की अपने रिश्‍तेदार के पास चली गई। इससे खफा दरिंदों ने वीडियो को वायरल कर दिया।

मामला सार्वजनिक होने के बाद रविवार को परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपित राहुल गुप्ता समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

दुष्‍कर्म कर बनाया वीडियो

मिली जानकारी के अनुसार नवादा के नरहट की रहने वाली एक लड़की कोचिंग इंस्टीच्यूट में पढऩे जाती थी। चांदनी चौक बाजार के कुछ लड़के उसके साथ आए दिन छेड़खानी करते थे, लेकिन लड़की लोकलाज के भय से बात को छिपा रही थी। इस बीच राहुल गुप्ता अपने कुछ दोस्तों के साथ उसे जबरन अपने गोदाम में लेकर चला गया और वहां सभी ने दुष्कर्म किया। इसका वीडियो भी बनाया।

फिर करने लगे ब्‍लैकमेल

इसके बाद वे लोग वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा को ब्लैकमेल करने लगे। राहुल और उसके दोस्त उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। यह सिलसिला पिछले तीन महीने से जारी था।

इनकार किया तो वीडियो कर दिया वायरल

तंग आकर लड़की अपने रिश्तेदार के पास चली गई, लेकिन उन दरिंदों ने उसे वापस आने की धमकी दी। लड़की के इनकार करने पर उसका वीडियो वायरल कर दिया।

एफआइआर दर्ज, तीन गिरफ्तार

वीडियो सार्वजनिक होने से हड़कम्‍प मच गया। मामला परिजनों तक पहुंचने के बाद थाना में शिकायत दर्ज कराई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद ने मुख्य आरोपित राहुल गुप्ता और उसके दोस्तों अंकित व रमेश को गिरफ्तार कर लिया। चार अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मामला सामने आने के बाद इलाके के लोगों में काफी आक्रोश है।

chat bot
आपका साथी