रजौली व सिरदला प्रखंड में डायरिया का कहर, कई मरीज अनुमंडल अस्पताल में भर्ती

रजौली। अनुमंडल क्षेत्र के रजौली व सिरदला प्रखंड में डायरिया का कहर जारी है। अनुमंडल अस्पताल रजौली में डायरिया के नित्य नए मरीज आ रहे हैं। वर्तमान में दर्जन भर मरीज भर्ती हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 11:37 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 11:37 PM (IST)
रजौली व सिरदला प्रखंड में डायरिया का कहर, कई मरीज अनुमंडल अस्पताल में भर्ती
रजौली व सिरदला प्रखंड में डायरिया का कहर, कई मरीज अनुमंडल अस्पताल में भर्ती

रजौली। अनुमंडल क्षेत्र के रजौली व सिरदला प्रखंड में डायरिया का कहर जारी है। अनुमंडल अस्पताल रजौली में डायरिया के नित्य नए मरीज आ रहे हैं। वर्तमान में दर्जन भर मरीज भर्ती हैं। जिसमें सिरदला प्रखंड के परसा गांव के मुकेश राजवंशी की पत्नी पूनम देवी, मिथुन राजवंशी का पुत्र रितिक कुमार, दिनेश राजवंशी की पुत्री खुशबू कुमारी, सुरेन्द्र रविदास की पुत्री शिवानी कुमारी, रामधनी राजवंशी का पुत्र जगदीश राजवंशी, मुकुल राजवंशी का पुत्र सुमित कुमार, सुरेंद्र राजवंशी का पुत्र गोलू कुमार व रजौली प्रखंड के सिमरकोल गांव के अलखदेव प्रसाद का पुत्र नरेश प्रसाद आदि शामिल हैं। पीड़ित मरीजों ने बताया कि विगत तीन दिनों से गांव में कुछ लोग दस्त व उल्टी से परेशान हैं। सभी पीड़ित लोग विगत दो दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। जिनकी देखरेख डा. धीरेंद्र कुमार, डा. राघवेन्द्र भारती, डा. श्यामनन्दन प्रसाद व डा. मुन्ना के नेतृत्व में चल रहा है।

चिकित्सा प्रभारी डा. राजीव कुमार ने बताया कि अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न गांवों से डायरिया के मरीज लगातार आ रहे हैं। कुछ ठीक होकर घर लौट चुके हैं।पीड़ित लोगों का इलाज चिकित्सक व जीएनएम की देखरेख में किया जा रहा है। बताते चलें कि इससे लगभग 15 दिन पूर्व रजौली प्रखंड के सिरोडवार पंचायत में डायरिया फैलने से दो लोगों मौत हो चुकी थी व दर्जनों लोग पीड़ित होकर अस्पताल में भर्ती हो गए थे। कुछ समय बाद वे सभी स्वस्थ्य होकर वापस अपने घर लौट गए।

इस बार सिरदला प्रखंड के परसा गांव डायरिया फैल गया है। पीएचसी सिरदला द्वारा प्रभावित गांव में मेडिकल टीम को नहीं भेजा गया है। जिससे ग्रामीणों में रोष देखा रहा है।

chat bot
आपका साथी