दस्त नियंत्रण पखवारा आज से, 11 अक्टूबर से होगा पल्स पोलियो टीकाकरण

नवादा। कोरोना संक्रमण काल में स्वास्थ्य विभाग बाधित हुए विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों को पुन बहाल करने की कवायद में लगा है। बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ी सेवाओं व टीकाकरण अभियान को पुन संचालित किए जाने के मद्देनजर 16 सितंबर से 29 सितंबर तक डायरिया नियंत्रण व कृमि मुक्ति अभियान चलाया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Sep 2020 07:32 PM (IST) Updated:Tue, 15 Sep 2020 07:51 PM (IST)
दस्त नियंत्रण पखवारा आज से, 11 अक्टूबर से होगा पल्स पोलियो टीकाकरण
दस्त नियंत्रण पखवारा आज से, 11 अक्टूबर से होगा पल्स पोलियो टीकाकरण

नवादा। कोरोना संक्रमण काल में स्वास्थ्य विभाग बाधित हुए विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों को पुन: बहाल करने की कवायद में लगा है। बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ी सेवाओं व टीकाकरण अभियान को पुन: संचालित किए जाने के मद्देनजर 16 सितंबर से 29 सितंबर तक डायरिया नियंत्रण व कृमि मुक्ति अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के दौरान ओआरएस, जिक व अल्बेंडाजोल की खुराक बच्चों को दी जाएगी। इन सभी कार्यक्रमों के बाद पल्स पोलियो अभियान की भी शुरुआत की जायेगी। पल्स पोलिया अभियान 11 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तथा 29 नवंबर से 3 दिसंबर तक दो चरणों में संचालित किया जाएगा। पल्स पोलिया अभियान संचालित किये जाने को लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार ने सभी जिलाधिकारी, सिविल सर्जन व जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी को पत्र लिखकर कहा है कि राज्य में पोलियो वायरस के पुन: आने का खतरा बना हुआ है। वर्ष 2020 में पड़ोसी देश अफगानिस्तान में 19 व पाकिस्तान में 53 पोलिया के मरीज पाए गए हैं। इस खतरे से बचाव के लिए उच्च गुणवत्ता के पल्स पोलियो अभियान की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए नियमित टीकाकरण कर पोलियो की रोकथाम करना है।

पत्र के माध्यम से दिये गये निर्देश में कहा गया है कि पल्स पोलियो अभियान के लिए जिले में टीकाकर्मियों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाए। अभियान के दौरान दूर दराज के क्षेत्र, ईंट भट्ठा, प्रवासी व भ्रमणशील आबादी के बच्चे पोलियो की खुराक लेने से छूटने नहीं चाहिए। विशेष निगरानी दल गठित कर शत प्रतिशत बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के कार्य को सुनिश्चित किया जाए। सभी दलकर्मियों के पास पर्याप्त मात्रा में वैक्सिन की उपलब्धता हो। अभियान के दौरान नवजात शिशुओं को पोलियो की खुराक पिलाए जाने पर विशेष ध्यान देने और खुराक पिलाने के बाद नियमित टीकाकरण के ड्यू लिस्ट में समाहित करने का निर्देश दिया गया है। जिला टास्क फोर्स करेगी अभियान की समीक्षा

- अभियान के दस दिन पूर्व जिला टास्क फोर्स की बैठक कर अभियान के विभिन्न चक्र संभावित तैयारी की समीक्षा करनी है और कार्य की उच्च गुणवत्ता बनाये रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी करना है। प्रत्येक प्रखंड में प्रखंड टास्क फोर्स बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी व बाल विकास परियोजना पदाधिकारी की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। - मुख्य ट्रांजिट स्थलों पर तैनात किए जाएंगे कर्मी

मुख्य ट्रांजिट स्थलों जैसे बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं चौक चौराहों से गुजरने वाले बच्चों पर विशेष ध्यान देते हुए उनका प्रतिरक्षण सुनिश्चित किया जाना है. ट्रांजिट स्थलों पर प्रशिक्षित टीकाकर्मियों द्वारा ही टीकाकरण का काम किया जाना है। सभी टीकाकर्मी दल को कोविड 19 से सुरक्षा के लिए आवश्यकतानुसार मास्क, सैनिटाइजर, ग्लब्स आदि भी राज्य स्तर से उपलब्ध कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी