सरकार के विकास कार्यों को प्रचारित करने का निर्णय

नवादा बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के सेवादल के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को नगर के गया रोड स्थित नारायण होटल में आयोजित हुई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 11:59 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 11:59 PM (IST)
सरकार के विकास कार्यों को प्रचारित करने का निर्णय
सरकार के विकास कार्यों को प्रचारित करने का निर्णय

नवादा : बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के सेवादल के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को नगर के गया रोड स्थित नारायण होटल में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता सेवादल के संयोजक श्रवण कुमार ने की। संचालन दल के प्रदेश सचिव विकास शर्मा के द्वारा किया गया। बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में जदयू सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी कुमार पटेल उपस्थित होकर अपने संबोधन से कार्यकर्ताओ में नई ऊर्जा का संचार किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह के निर्देश पर पार्टी को मजबूती प्रदान करने को ले सेवादल के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित कर पार्टी के सिद्धांतों पर कार्य करने का आह्वान किया जा रहा है। मौके पर कहा गया कि कार्यकर्ता नीतीश कुमार के विकास कार्यो को लेकर गांव देहातों में जनता के बीच पहुंचकर उसे प्रचारित करें। कहा गया कि राज्य में जब से नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनी है। तब से प्रदेश के शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में काफी विकास कार्य हुआ है। प्रदेश में सड़कों का जाल बिछ गया है। जबकि आशातीत पुल पुलिया एवं हर घर नल जल जैसे दुरूह कार्य को जमीन पर उतार कर श्री कुमार जनता के बीच काफी लोकप्रिय मुख्यमंत्री के रूप में छवि बनाया है। बैठक में सेवादल के प्रदेश महासचिव कुमार मंगलम, प्रदेश सचिव श्यामकांत पांडेय, प्रदेश सचिव डॉ वीरेंद्र कुमार, प्रदेश कार्यालय सचिव पपु कुमार, सक्रिय कार्यकर्ता कैलाश प्रसाद, मुकेश कुमार, रणविजय प्रसाद समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद होकर पार्टी हित मे कार्य करने का संकल्प लिया।

chat bot
आपका साथी