नरहट में डीएओ ने किया सुखाड़ योजना की जांच

बुधवार को जिला कृषि पदाधिकारी अर¨वद कुमार झा सुखाड़ योजनाओं की जांच के लिए नरहट ।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Dec 2018 07:46 PM (IST) Updated:Wed, 19 Dec 2018 07:46 PM (IST)
नरहट में डीएओ ने किया सुखाड़ योजना की जांच
नरहट में डीएओ ने किया सुखाड़ योजना की जांच

बुधवार को जिला कृषि पदाधिकारी अर¨वद कुमार झा सुखाड़ योजनाओं की जांच के लिए नरहट प्रखंड पहुंचे। ई किसान भवन कार्यालय में उन्होंने बीएओ प्रभात कुमार से प्रखंड के किसानों द्वारा सूखाड़ के लिए जमा कराए गए आवेदन की जांच में अबतक की प्रगति की जानकारी ली। तथा बीएओ को कई आवश्यक निर्देश दिया। उसके बाद डीएओ किसानों द्वारा जमा आवेदन के सत्यापन के लिए कोनिबर पंचायत की ओलिपुर गांव पहुंचे। जहां किसान महेंद्र प्रसाद और किसान अशोक कुमार के खेत पर पहुंचकर सुखाड़ की स्थिति का जायजा लिया। संबंधित किसानों से आवश्यक पूछताछ की। डीएओ ने बताया कि सुखाड़ अनुदान के लिए नरहट प्रखंड में 3602 आवेदन किसानों द्वारा जमा किया गया है। जिसकी जांच प्रखंड के कृषि कर्मियों से कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर सीओ को भी जांच के लिए लगाया गया है। कई किसानों ने सवाल किया कि पिछले साल का जीरो टिलेज गेहूं बीज, मुख्यमंत्री मसूर, चना बीज, धान बीज का सब्सीडी, डीजल अनुदान की राशि अभी तक किसानों के खाते में नहीं भेजा गया है। इसपर डीएओ ने बैंक प्रबंधक से बात किया। उसके बाद उन्होंने बताया की बैंक में जो दिक्कत थी वह दूर कर लिया गया है। अब किसानों के खाते में सब्सिडी की राशि चली जाएगी। जो किसान सुखाड़ अनुदान के लिए आवेदन जमा किए हैं उनकी भी जांच प्रक्रिया चल रही है। जांच के बाद जो किसान उपयुक्त होंगे उनके खाते में सूखाड़ की राशि भेजी दिया जाएगी। इस मौके पर बीएओ प्रभात कुमार, किसान सलाहकार शैलेश कुमार एवं कई किसान मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी