कोविड वैक्सिनेशन के लिए उमड़ी भीड़

नवादा कोविड वैक्सीनेशन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है। जागरूकता अभियान का परिणाम है कि शुक्रवार को कोविड का 46 भायल खत्म हो गया। यानी कुल 460 महिला पुरुष ने कोविड का टीका लगाया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 02 Jul 2021 11:16 PM (IST) Updated:Fri, 02 Jul 2021 11:16 PM (IST)
कोविड वैक्सिनेशन के लिए उमड़ी भीड़
कोविड वैक्सिनेशन के लिए उमड़ी भीड़

नवादा : कोविड वैक्सीनेशन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है। जागरूकता अभियान का परिणाम है कि शुक्रवार को कोविड का 46 भायल खत्म हो गया। यानी कुल 460 महिला पुरुष ने कोविड का टीका लगाया। बताया जाता है कि बहुत भारी संख्या में पुरुष महिला कोविड वैक्सीन नहीं रहने से मायूस होकर लौटे। इस मामले में सीएचसी गोविदपुर के चिकित्सक सह कोविड के नोडल पदाधिकारी डॉ जफर इमाम ने बताया कि कोविड का टीका लगाने के लिए हमारे प्रखंड में लोग जागरूक हुए हैं, यह सुखद है। लोग बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेकर वैक्सीन ले रहे हैं। बीडीओ कुंजबिहारी सिंह, स्वास्थ कर्मी,जनप्रतिनिधि तथा शिक्षकों के साथ समा•ासेवी लोगों को जागरूक करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसी का नतीजा है कि लोग कोविड का टीका बढ़ चढ़ और उत्साह से ले रहे हैं। नोडल पदाधिकारी ने बताया कि गुरुवार को हमारे स्वास्थ्य केंद्र में दोपहर को कोविड वैक्सीन मात्र 50 भायल आया था और गुरुवार को ही 4 भायल यानी 40 लोगों को दिया जा चुका था। बाकी 46 भायल वैक्सीन शुक्रवार को दोपहर बाद ही खत्म हो गया। नोडल पदाधिकारी यह भी बताया कि हमारे प्रखंड में पांच केंद्र कोविड टीका देने के बनाया गया है। सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में 30 लोग, तैलिक इंटर विद्यालय 100 महिला पुरुष को कोविड का टीका दिया गया। इसी तरह पुस्तकालय भवन थाली में 170, प्राथमिक विद्यालय बनियाविघा में 100 , कोरिऔना में 60 लोगों को कोविड का टीका दिया गया। इस तरह शुक्रवार को कुल 460 लोगों वैक्सीनेशन किया गया।सबसे अच्छी बात यह रही कि सभी केंद्रों में महिला और पुरुष की भीड़ थी और बड़े उत्साह से कोविड का टीका लगाने में व्यस्त दिखे।

---------------

अधिकारियों ने टीकाकरण का लिया जायजा संसू,नारदीगंज : कोरोना वायरस से बचाव के लिए जारी टीकाकरण कार्य का शुक्रवार को अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इस दौरान सीएचसी नारदीगंज के अलावा जनपुरा, ओड़ो, हंडिया, मसौढ़ा, हरनारायणपुर, चौरमा, बिक्कु, कोशला, कहुआरा गांव में वैक्सीनेशन किया गया। बीडीओ राजीव रंजन,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. अखिलेश प्रसाद ने ओड़ो, कोशला व जनपुरा गांव में चल रहे वैक्सीनेशन कार्यक्रम का जायजा लिया। बताया कि प्रथम व दूसरे चरण टीकाकरण किया गया है। जिसमें ग्रामीण ने बढ़चढ़ कर हिस्सा ल रहे हैं। अधिकारियों ने बताया 740 लोगों को टीकाकरण हुआ है।

chat bot
आपका साथी