अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, पटना रेफर

नवादा। सिरदला थाना क्षेत्र के कुशाहन डैनी झोड़ पुल के पास में बुधवार की देर शाम अज्ञात अपराधियों कुशाहन गांव निवासी 52 वर्षीय दीनानाथ स्वर्णकार को गोली मार दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 02 Jul 2021 11:15 PM (IST) Updated:Fri, 02 Jul 2021 11:15 PM (IST)
अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, पटना रेफर
अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, पटना रेफर

नवादा। सिरदला थाना क्षेत्र के कुशाहन डैनी झोड़ पुल के पास में बुधवार की देर शाम अज्ञात अपराधियों कुशाहन गांव निवासी 52 वर्षीय दीनानाथ स्वर्णकार को गोली मार दिया। जबड़े के पास गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हुए। उन्हें इलाज के लिए पनटा रेफर किया गया है। स्थिति चिताजनक बताई गई है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया है। दीनानाथ प्रॉपर्टी डीलर बताए गए हैं। उनके परिजनों की आभूषण की दुकान भी है। बताया गया कि बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली दीनानाथ के जबड़े में लगी। उन्हें तत्काल पीएचसी सिरदला में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल नवादा भेज दिया गया। चिताजनक स्थिति को देखते हुए उन्हें वहां से भी रात में ही पटना रेफर कर दिया गया। घटना के पीछे रहे कारणों का पता करने में पुलिस जुटी हुई है। घायल दीनानाथ के भांजा रजौली निवासी रंजन कुमार ने बताया कि मामा प्रॉपर्टी डीलर का काम करते हैं। घटना के कुछ देर पहले अपने भाई के आभूषण दुकान से उठकर घर की ओर जा रहे थे तभी बदमाशों ने गोली मार दी। घटना के शुरूआती दौर में यह बताया गया कि कुशाहन गांव के ही बुची सिंह की संलिप्तता संभावित है। लेकिन पुलिस जांच में यह साफ हुआ कि वे फिलहाल बीमार चल रहे हैं और चलने फिरने से भी असमर्थ है। ऐसे में घटना के पीछे किसी अन्य जमीन ब्रोकर का हाथ होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। फिलहाल, पुलिस इस मामले को सुलझाने में जुटी हुई है।

chat bot
आपका साथी