हत्यारोपित की संपत्ति कुर्क

संस, नवादा : बुधवार की शाम फरार चल रहे हत्यारोपित की संपत्ति कुर्क की गई। अकबरपुर थानाध्यक्ष मुन्ना

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Nov 2019 04:42 PM (IST) Updated:Thu, 21 Nov 2019 04:42 PM (IST)
हत्यारोपित की संपत्ति कुर्क
हत्यारोपित की संपत्ति कुर्क

संस, नवादा : बुधवार की शाम फरार चल रहे हत्यारोपित की संपत्ति कुर्क की गई। अकबरपुर थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार वर्मा ने बताया कि गोविन्दपुर थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव निवासी शिवनंदन पंडित हत्याकांड का आरोपित है। वह घटना के बाद से ही फरार चल रहा है। कोर्ट से आदेश मिलने के बाद उसकी संपत्ति कुर्क की गई है। उसे स्थाई वारंटी घोषित करने का अनुरोध कोर्ट से किया गया है।

-----------------

रंगदारी मांगने में गिरफ्तार

संस, नवादा : अकबरपुर पुलिस ने बुधवार की शाम दुधैली गांव में छापेमारी कर रंगदारी मांगने के आरोपित मंगेश साव को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार वर्मा ने बताया कि उसपर रंगदारी मांगने का आरोप है। घटना के बाद से फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

chat bot
आपका साथी