वाणिज्य उत्सव कार्यक्रम आयोजित

नवादा। कौआकोल के कृषि विज्ञान केंद्र ग्राम निर्माण मंडल कौआकोल के राजेंद्र भवन में रविवार को आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। इसके तहत वाणिज्य उत्सव विषयक कार्यक्रम के तहत एफपीओ कृषक एवं निर्यातकों के लिए क्षमता संवर्धन कार्यक्रम एवं सम्मेलन का सजीव प्रसारण दिखाया गया। कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण निर्यात विशेष प्राधिकरण वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित किसानों को एपेडा संस्था का कृषि में महत्वपूर्ण योगदान को बताया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 11:48 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 11:48 PM (IST)
वाणिज्य उत्सव कार्यक्रम आयोजित
वाणिज्य उत्सव कार्यक्रम आयोजित

नवादा। कौआकोल के कृषि विज्ञान केंद्र ग्राम निर्माण मंडल कौआकोल के राजेंद्र भवन में रविवार को आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। इसके तहत वाणिज्य उत्सव विषयक कार्यक्रम के तहत एफपीओ कृषक एवं निर्यातकों के लिए क्षमता संवर्धन कार्यक्रम एवं सम्मेलन का सजीव प्रसारण दिखाया गया। कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण निर्यात विशेष प्राधिकरण, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित किसानों को एपेडा संस्था का कृषि में महत्वपूर्ण योगदान को बताया गया।

किसानों को कृषि उत्पादों का मूल्य निर्धारण, निर्यात, गुणात्मक वृद्धि और उसके पैमाने को दिखाया गया। कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डा रंजन कुमार सिंह ने किसानों को उनके कृषि उत्पादों का उचित मूल्य मिले और उत्पादों की मांग बढ़ सके आदि विषयों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान कुल 70 किसान और निर्यातक उपस्थित थे। सजीव प्रसारण के दौरान वैज्ञानिक कल्पना सिन्हा, डा. जयंत कुमार सिंह, निरंजन प्रसाद सिंह, नीलम कुमारी, अनिल कुमार, पिटू पासवान ने अपने-अपने विचार किसानों के साथ साझा किए। मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। कुशवाहा सेवा समिति ने संगठन की मजबूती पर की चर्चा

संसू, पकरीबरावां : पकरीबरावां प्रखंड क्षेत्र के एरुरी गांव स्थित सामुदायिक भवन के प्रांगण में रविवार को कुशवाहा सेवा समिति नवादा की बैठक हुई। अध्यक्षता डा. भोला प्रसाद व संचालन संगठन के सदस्य नागेन्द्र कुमार, दीपक कुमार व विक्की कुमार ने किया। बैठक में संगठन के उद्देश्यों पर व्यापक चर्चा की गई। अध्यक्ष भोला प्रसाद ने कहा कि वास्तव में संगठन नवादा के प्रत्येक गांव में पहुंच चुका है। बस सजीवता व सक्रियता बनाए रखने की जरूरत है। कुशवाहा सेवा समिति के मिशन ''शिक्षा ही हमारा संकल्प है और एकता ही हमारा विकल्प है'' को निरंतर मजबूती प्रदान करते रहना है। निसंदेह समिति अपने मिशन में निरंतर सफल होकर समाज को मजबूती प्रदान करेगी। बैठक में जमुना प्रसाद, अर्जुन प्रसाद, नागेंद्र प्रसाद, दीपक कुमार, जिला मीडिया प्रभारी राजेश प्रसाद, विक्की कुमार, राजेश कुमार, प्रखंड अध्यक्ष बाल्मीकि प्रसाद, प्रखंड सचिव मनीष कुमार, सत्येंद्र प्रसाद, कृष्णनन्दन प्रसाद, मोहन प्रसाद, भुनेश्वर प्रसाद, आनंद सम्राट कुशवाहा, वरुण कुमार, अजीत कुमार, अरविद चक्रवर्ती सहित अन्य लोग शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी