लोक आस्था का महापर्व आज से, तैयारियां पूरी

नवादा। कोरोना संक्रमण के दूसरी लहर के बीच शुक्रवार से लोक आस्था का महापर्व चैती छठ शुरू हो रहा है। कोविड गाइडलाइन के अनुरुप पिछले साल की तरह इस बार भी घरों में ही भगवान भास्कर को अ‌र्घ्यदान किया जाएगा। छठ घाटों पर प्रशासनिक स्तर पर किसी प्रकार की तैयारी नहीं की गई है। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि सभी लोग घर पर ही त्योहार मनाएं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 12:06 AM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 12:06 AM (IST)
लोक आस्था का महापर्व आज से, तैयारियां पूरी
लोक आस्था का महापर्व आज से, तैयारियां पूरी

नवादा। कोरोना संक्रमण के दूसरी लहर के बीच शुक्रवार से लोक आस्था का महापर्व चैती छठ शुरू हो रहा है। कोविड गाइडलाइन के अनुरुप पिछले साल की तरह इस बार भी घरों में ही भगवान भास्कर को अ‌र्घ्यदान किया जाएगा। छठ घाटों पर प्रशासनिक स्तर पर किसी प्रकार की तैयारी नहीं की गई है। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि सभी लोग घर पर ही त्योहार मनाएं। बहरहाल, शुक्रवार की सुबह पवित्र स्नान कर व्रती कद्दू-भात प्रसाद के रूप में ग्रहण करेंगे। शनिवार को खरना पूजा होगा। जबकि रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अ‌र्घ्य और सोमवार को उगते हुए सूर्य को अ‌र्घ्यदान किया जाएगा। छठ को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। पर्व के मद्देनजर घरों में विशेष साफ-सफाई कराई गई। छठ गीतों से माहौल गूंजने लगा है। त्योहार को लेकर लोगों ने बाजार से आवश्यक सामग्रियों की खरीदारी की। सूप-दउरा, मिट्टी के बर्तन समेत पूजन सामग्रियों की लोगों ने खरीदारी की। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में छठ पर्व की तैयारियों में लोग व्यस्त दिखे। महिलाएं चावल चुनते-बीनते हुए छठ गीत गुनगुनाते दिखीं।

---------------

छतों पर अ‌र्घ्यदान की तैयारी

- कोविड गाइडलाइन को देखते हुए घरों में छठ महापर्व की तैयारियां की जा रही है। घरों की छतों पर अ‌र्घ्यदान की तैयारी है। लोगों ने बताया कि छत पर अस्थाई कुंड का निर्माण किया जाएगा। जिसमें व्रती भगवान भास्कर को अ‌र्घ्य देंगे। इसमें परिवार के सदस्य जुटेंगे। घरों में पूजा की प्रशासनिक अपील

नारदीगंज। चार दिवसीय चैती छठपूजा को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। शुक्रवार को नहाय खाय के साथ चार दिवसीय सूर्योपासना का छठपूजा आरंभ होगा। 17 अप्रैल को खरना, 18 अप्रैल को अस्ताचलगामी का सूर्य को अ‌र्घ्य दान व 19 अप्रैल को उदीयाचलगामी सूर्य को अ‌र्घ्य दान के उपरांत छठपर्व का समापन होगा।

chat bot
आपका साथी