आहर में डूबने से बीएमपी जवान की मौत

नवादा। रोह प्रखंड के नजरडीह पंचायत के फतनपुर आहर में डूबने से बीएमपी जवान 35 वर्षीय राजीव कुमार सिंह की मौत हो गई। घटना गुरुवार की देर शाम हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 11:30 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 11:30 PM (IST)
आहर में डूबने से बीएमपी जवान की मौत
आहर में डूबने से बीएमपी जवान की मौत

नवादा। रोह प्रखंड के नजरडीह पंचायत के फतनपुर आहर में डूबने से बीएमपी जवान 35 वर्षीय राजीव कुमार सिंह की मौत हो गई। घटना गुरुवार की देर शाम हो गई। ग्रामीणों द्वारा लगभग लगभग चार घंटे तक अथक प्रयास करने के बाद शव को बरामद किया जा सका। मौत के बाद गांव में मातम पसर गया। पत्नी और बच्चों के साथ साथ अन्य स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक जवान पटना में पदस्थापित थे। तीन दिन पूर्व ही कृषि कार्य हेतु छुट्टी लेकर घर आए थे। जानकारी के अनुसार राजीव कुमार सिंह अपने चचेरे भाई 10 वर्षीय निरंजन सिंह के साथ धान के खेत में खाद छिटने गए थए। उसी समय संध्या को लगभग चार बजे तेज बारिश होने लगी। दोनों दौड़ कर घर आ रहे थे। उसी क्रम में वे जलजीवन हरियाली के आहर मरम्मति के लिए खोदे गए गड्ढ़े में गिर गए। जिससे पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। साथ रहा चरेरा भाई के हो हल्ला करने के बाद लोग पहुंचे और खोजबीन करने लगे। पोपलेन से खोदे गए आहर के गड्ढे में खोजना मुश्किल हो रहा था। अधिक गड्ढा होने के कारण पहले तो किसी की हिम्मत उसमें उतरने की नहीं हुई। परंतु गांव के कुछ तैराक युवकों ने हिम्मत दिखाई और उनके अथक प्रयास से रात्रि के लगभग साढ़े आठ बजे शव बरामद हुआ।

सूचना के बाद घटनास्थल पर कादिरगंज पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार की सुबह शव स्वजनों को सौंप दिया गया। अंतिम संस्कार सकरी नदी स्थित श्मशान घाट पर किया गया। मृतक घर के एक मात्र कमाउ सदस्य थे। मां-पिता की मौत पहले ही हो चुकी थी।

मौत से दो छोटे-छोटे बच्चे व पत्नी का बुरा हाल हो गया है। पत्नी बार बार बेहोश हो रही थी। ग्रामीणों का आरोप है कि आहर खोदाई के दौरान सिर्फ किनारे से मिट्टी लेकर मेड़ को ऊंचा कर खुदाई कार्य का इतिश्री कर दिया गया। जिसके कारण यह गड्ढ़ा पूरी तरह जानलेवा बन गया है।

chat bot
आपका साथी