नवादा में शांतिपूर्ण मतदान के लिए नक्सलियों की मांद में सुरक्षा चाक-चौबंद

नवादा। नक्सली संगठन ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बहिष्कार का ऐलान कर रखा है। प्रतिबंधित भार वाहनों का परिचालन नहीं होगा। पुलिस की पैनी नजर रहेगी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Sep 2021 12:31 AM (IST) Updated:Wed, 29 Sep 2021 12:31 AM (IST)
नवादा में शांतिपूर्ण मतदान के लिए नक्सलियों की मांद में सुरक्षा चाक-चौबंद
नवादा में शांतिपूर्ण मतदान के लिए नक्सलियों की मांद में सुरक्षा चाक-चौबंद

नवादा। नक्सली संगठन ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बहिष्कार का ऐलान कर रखा है। प्रतिबंधित भारत की कम्युनिष्ट पार्टी माओवादी की पूर्वी बिहार-पूर्वोत्तर झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी ने मतदान का बहिष्कार करने की अपील की है। नक्सली संगठन के प्रवक्ता प्रतीक ने इसी महीने इसका ऐलान किया था। इसके मद्देनजर कौआकोल प्रखंड क्षेत्र में सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। सीआरपीएफ और एसटीएफ जंगली और पहाड़ी इलाकों में लगातार कॉम्बिग ऑपरेशन चला रही है। ताकि नक्सली मतदान को बाधित नहीं कर सकें। वोटर भयमुक्त वातावरण में मतदान कर सकें, इसके लिए एरिया डोमिनेशन चल रहा है। प्रखंड क्षेत्र में 30 सेक्टर बनाकर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व सशस्त्र बलों की तैनाती कर दी गई है। जो लगातार बूथों का निरीक्षण करते रहेंगे। एक दिन पूर्व जिला निर्वाची पदाधिकारी यश पाल मीणा व एसपी डीएस सावलाराम ने भी नक्सल प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया था। दोनों अधिकारियों ने वोटरों को मतदान के लिए प्रेरित किया था और सभी बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था से अवगत कराया।

गौरतलब है कि कौआकोल नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। हालांकि हाल के वर्षों में इलाके में नक्सली गतिविधियां थम गई हैं। पुलिस की लगातार कार्रवाई के बाद क्षेत्र में शांति कायम है, लेकिन पूर्व के वर्षों में रेड कॉरिडोर में शामिल कौआकोल में नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में मतदान कर्मी व गश्ती दल पर नक्सलियों ने हमला भी किया था। हालांकि तब सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया था। महुलियाटांड़ की घटना आज भी लोगों के जेहन में है। इसे देखते हुए पुलिस ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ा है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ताकि लोग भयमुक्त वातावरण में मतदान कर सकें। कहते हैं अधिकारी :

- सभी बूथों पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। क्षेत्र में सीआरपीएफ और एसटीएफ लगातार एरिया डोमिनेशन कर रही है। ताकि वोटर निर्भीक होकर अपने मतों का प्रयोग कर सकें। कौआकोल प्रखंड क्षेत्र के सभी वोटरों से अपील है कि मतदान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें।

मोती लाल, एएसपी अभियान, नवादा।

प्रत्याशी इंतजार करते रहे, नहीं मिला चुनाव चिन्ह

रजौली। पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के उम्मीदवारों को मंगलवार दूसरे दिन भी चुनाव चिन्ह आवंटित नहीं किया गया। चुनाव चिन्ह के नहीं मिलने से प्रत्याशी लंबे समय के इंतजार के बाद अपने घर लौट गए। प्रत्याशियों ने बताया कि बीडीओ के आदेशानुसार प्रखंड कार्यालय के बाहर एक पोस्टर लगाए गए। जिसमें मंगलवार को मुखिया प्रत्याशियों को 10:30 बजे से 11:30 बजे तक, सरपंच प्रत्याशियों को 11:30 बजे से 12:30 बजे तक, पंचायत समिति प्रत्याशियों को 12:30 बजे से 1:30 बजे तक, वार्ड सदस्य प्रत्याशियों को 1:30 बजे से 3:30 बजे तक एवं पंच प्रत्याशियों को 3:30 बजे से 4:30 बजे तक चुनाव चिन्ह वितरण करना सुनिश्चित किया गया था। समय के अनुसार प्रत्याशियों के नाम एवं पद के साथ-साथ क्रम संख्या के अनुसार पंचायतवार चुनाव चिन्ह लिखकर पर्चा दीवार में साट कर कोरम पूरा कर दिया गया।

इस बाबत पर बीडीओ अनिल मिस्त्री एवं बीपीआरओ शशिकांत वर्मा से दूरभाष पर संपर्क किये जाने कर प्रयास किया गया, परंतु फोन उठाना जरूरी नहीं समझा। वहीं एसडीओ आदित्य कुमार पीयूष ने बताया कि सभी पदाधिकारी जिला मुख्यालय में हैं। बताते चलें कि अधिकांश प्रत्याशी बिना चुनाव चिन्ह लिए प्रखंड कार्यालय से निराश होकर लौट गए। चुनाव चिन्ह को लेकर घंटों इंतजार के बाद भी प्रखंड के पदाधिकारियों द्वारा नामांकन पर्चा दाखिल करने वाले स्थल पर पर्चा चिपका कर जानकारी दिया गया।

वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय के समीप लगे एक सूचना पट्ट की सहायता से प्रत्याशियों को सूचना दिया गया कि रजौली प्रखंड अंतर्गत पंचायत आम चुनाव 2021 हेतु नामांकित सभी पदों के अभ्यर्थी को सूचित किया जाता है कि वह लोग अपने अपने आवंटित प्रतीक चिन्ह के अनुरूप जिला से अनुमोदन के पश्चात पंपलेट छपवाएंगे। प्रत्याशियों असमंजस में हैं कि उन्हें कब चुनाव चिन्ह का आवंटन पदाधिकारियों द्वारा किया जाएगा। एक तरफ प्रखंड के पदाधिकारियों द्वारा चुनाव चिन्ह को लेकर सूचनाएं दीवार पर साटी गयी है। वहीं दूसरी ओर जिला से अनुमोदन के पश्चात पंपलेट वगैरह छपवाने की सलाह दी गई है।

chat bot
आपका साथी