बीडीओ-सीओ ने चलाया सघन मास्क चेकिग अभियान

नरहट। कोरोना महामारी में जारी गाइड लाइन का पालन नही करने वालों से जुर्माना वसूला जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को बीडीओ राजमिति पासवान एवं एएसआइ अजय कुमार दल बल के साथ शेखपुरा बाजार में एवं सीओ रजनी कुमारी नरहट चांदनी चौक बाजार में मास्क चेकिग अभियान चलाया। इस दौरान बिना मास्क लगाए बाजार आये दर्जनों लोग एवं कई दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 12:09 AM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 12:09 AM (IST)
बीडीओ-सीओ ने चलाया सघन मास्क चेकिग अभियान
बीडीओ-सीओ ने चलाया सघन मास्क चेकिग अभियान

नरहट। कोरोना महामारी में जारी गाइड लाइन का पालन नही करने वालों से जुर्माना वसूला जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को बीडीओ राजमिति पासवान एवं एएसआइ अजय कुमार दल बल के साथ शेखपुरा बाजार में एवं सीओ रजनी कुमारी नरहट चांदनी चौक बाजार में मास्क चेकिग अभियान चलाया। इस दौरान बिना मास्क लगाए बाजार आये दर्जनों लोग एवं कई दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया। जिस व्यक्ति से मास्क नही लगाने के जुर्म में फाइन काटा गया वैसे व्यक्ति को एक मास्क भी दिया जा रहा था। आपको बताते चलें कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकार द्वारा सभी लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। जो व्यक्ति नियम का उल्लंघन करेंगे उनसे जुर्माना वसूलने का प्रावधान है। लेकिन अधिकतर लोग देखे जाते हैं कि बाजारों में बिना मास्क के घूम रहे हैं। शारीरिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन को देख कर जल्दी जल्दी मास्क लगाने लगते हैं। आज कि तारीख में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है। इसलिए आप सभी से आग्रह है कि मास्क जरूर पहने, शारीरिक दूरी का भी ख्याल रखें। तभी आप करोना बीमारी के संक्रमण से बच सकते हैं और अपने परिवार को भी बचा सकते हैं। ------------------- कौआकोल में चलाया जा रहा सघन मास्क चेकिग अभियान

कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर सरकार एवं प्रशासन द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर मास्क अनिवार्य रुप से पहन कर चलने का आदेश जारी किया गया है। बावजूद लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं और लोग जान बूझकर असावधानी बरत रहे हैं, ऐसे लोगों के विरुद्ध प्रशासन द्वारा कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गुरुवार को कौआकोल ब्लॉक गेट के पास प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेश झा के नेतृत्व में एएसआइ सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने संयुक्त रूप से मास्क चेकिग अभियान चलाकर कई लोगों से जुर्माना वसूला।

chat bot
आपका साथी